बेटे की तलाश में गुरुचरण उर्फ ''सोढ़ी'' के पिता हुए परेशान, बोले - ''हम बहुत ही दुखी हैं...''

punjabkesari.in Monday, May 06, 2024 - 04:18 PM (IST)

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी का किरदार निभा चुके गुरुचरण सिंह कई दिनों से लापता है। पुलिस भी एक्टर को ढूंढने का काफी प्रयास कर रही है लेकिन उन्हें लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। गुरुचरण के घर से अचानक यूं गायब हो जाने के कारण उनका परिवार भी बहुत दुखी है। सारे परिवार वाले उनके घर में वापिस सही सलामत लौट आने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं अब बेटे को ढूंढ रहे गुरुचरण के पिता ने फिर से अपनी चिंता जाहिर की है। 

याद आया बेटे के साथ बिताया आखिरी दिन 

गुरुचरण के पिता हरगीत सिंह ने अपने बेटे के गुमशुदा होने से पहले उनके साथ बिताया समय याद किया है। एक इंटरव्यू में की गई बातचीत के दौरान सोढ़ी के पिता ने कहा कि दिल्ली में गुरुचरण ने उनका जन्मदिन मनाया था। उन्होंने बेटे के साथ घर में ही टाइम बिताया था। अपने पिता के साथ मनाए बर्थडे की तस्वीर गुरुचरण ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gurucharan Singh official (@sodhi_gcs)

जो भी हुआ वो बहुत शॉकिंग है 

एक्टर के पिता ने कहा कि कोई खास सेलिब्रेशन नहीं हुआ था लेकिन हम सभी घर में एक साथ थे। इसलिए काफी अच्छा लगा अगले ही दिन वो मुंबई भी जाने वाला था ऐसे में जो भी हुआ वो बहुत ही शॉकिंग है। हमें समझ नहीं आ रहा कि इससे कैसे डील करें हम सब बहुत ज्यादा परेशान हैं।  

ये भी पढ़ें: बार- बार बदले  ई-रिक्शा, बीच रास्ते में छोड़ा फोन, सोढी ने खुद ही बनाया लापता होने का प्लान!

काफी समय से लापता हैं सोढ़ी 

गुरुचरण सिंह काफी दिनों से लापता हैं। वह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुए थे लेकिन उसके बाद उनका कुछ भी पता नहीं चला वो न दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे और ना ही मुंबई। बेटे के ना मिलने पर एक्टर के पिता ने 25 अप्रैल को पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज करके जांच भी शुरु कर दी थी। जांच के दौरान बीते दिनों पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिली थी। इस फुटेज में एक्टर दिल्ली के पालम समेत कई इलाकों में पीठ पर बैग टांगे पैदल जाते नजर आए थे।  

PunjabKesari

फोन भी आया बंद

गुरुचरण ने दिल्ली के एटीएम से 7,000 रुपये भी निकाले थे। 24 अप्रैल तक उनका फोन चल रहा था लेकिन इसके बाद फोन भी स्विच्ड ऑफ आने लगा। वहीं छानबीन के दौरान पुलिस ने यह भी कयास लगाए कि सोढ़ी ने अपने लापता होने की साजिश खुद रची है। हालांकि उनके पास  गुरुचरण को लेकर कोई सबूत नहीं है और न पूरी जानकारी सामने आई है। एक्टर का परिवार और उनके फैंस एक्टर के घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static