गुजरात स्पेशल: हैल्दी एंड टेस्टी पालक ढोकला

punjabkesari.in Sunday, Dec 06, 2020 - 04:10 PM (IST)

ढोकला गुजरात की फेमस डिश में से एक हैं। इसे आमतौर बेसन से तैयार किया जाता है। मगर आप इसे अलग स्टाइल से बनाने की सोच रहे हैं तो आप इसमें पालक प्यूरी मिला सकती है। पौष्टिक व औषधीय गुणों से भरपूर पालक ढोकला खाने में टेस्टी होने का साथ आपको मौसमी बीमारियों से भी बचाएं रखेगा। तो आइए जानते हैं पालक ढोकला बनाने की रेसिपी...

सामग्री:

 

बैटर के लिए:

बेसन- 1 कप 
दही- 1/4 कप (फेंटा हुआ)
पालक का पेस्ट- 300 ग्राम 
अदरक- 1 इंच टुकड़ा
हरी मिर्च- 3 (बारीक कटी)
नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच 
शक्कर- 1 बड़ा चम्मच 
नमक- स्वाद अनुसार
इनो फ्रूट साल्ट- 1 छोटा चम्मच 
तेल- 2 बड़े चम्मच 

PunjabKesari

तड़के के लिए:

तेल- 2 छोटे चम्मच 
कढ़ी पत्ता- 5
राई-1 छोटा चम्मच 
सफेद तिल- 2 छोटे चम्मच  
हींग- 1/4 छोटा चम्मच 
पानी- 3 बड़े चम्मच 

गुजराती पालक ढोकला विधि:

1. सबसे पहले एक बाउल पालक की पालक की प्यूरी, दही, तेल, थोड़ा पानी डालकर मिलाएं। 
2. ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला ना हो। 
3. अब इसमें नमक, शक्कर, नींबू का रस डालकर मिलाकर 5 से 10 मिनट तक अलग रख दें। 
4. स्टीमर की प्लेट पर तेल लगाकर ग्रीस करें साथ ही नीचे पानी डालकर अलग रखें। 
5. अब ढोकले के मिश्रण में इनो मिलाकर स्टीमर प्लेट में डालकर 15 से 20 मिनट तक स्टीम करें। 
6. तैयार ढोकले को ठंडा करने के लिए अलग रख दें।
7. एक पैन में राई, हींग, तिल कढ़ी पत्ता डालकर भूनें। 
8. अब गैस बंद करके तड़के में पानी मिलाएं।
9. तैयार तड़के को ढोकले के ऊपर डालें। 
10. अब सर्विंग प्लेट पर ढोकला डालकर धनिया- पुदीना चटनी की चटकी के साथ सर्व करें। 
11. लीजिए आपका गुजराती पालक ढोकला बन कर तैयार है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static