गोविंदा के बेटे और जॉनी लीवर की बेटी की शादी का Video हुआ वायरल! फैंस हुए कंफ्यूज

punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 09:29 AM (IST)

नारी डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा और मशहूर कॉमेडियन-एक्टर जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर इन दिनों एक वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों को लगा कि यशवर्धन और जेमी लीवर ने शादी कर ली है और दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा कदम उठा लिया है। वायरल वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर फैंस के बीच भी काफी कंफ्यूजन देखने को मिला। कई यूजर्स ने वीडियो को सच मानते हुए जेमी लीवर और यशवर्धन को शादी की बधाइयां तक देना शुरू कर दिया। हालांकि, अब जेमी लीवर ने खुद सामने आकर इस पूरे मामले की सच्चाई बता दी है।

जेमी लीवर ने साफ किया- शादी नहीं हुई

जेमी लीवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने वायरल हो रही अपनी और यशवर्धन आहूजा की शादी की खबर को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने साफ बताया कि सोशल मीडिया पर घूम रहा शादी का वीडियो असली नहीं, बल्कि AI से बनाया गया है। जेमी ने बताया कि शुरुआत में जब उन्होंने यह वीडियो देखा तो उन्हें काफी हंसी आई। वह और उनके कजिन इस वीडियो को एक-दूसरे के साथ शेयर करके खूब मजाक कर रहे थे। उस समय उन्हें यह सब काफी मजेदार लगा, लेकिन धीरे-धीरे मामला उनके लिए परेशानी का कारण बनने लगा।

लोगों ने फोन करके देनी शुरू कर दी बधाइयां

जेमी के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उन्हें फोन करना और शादी की बधाई देना शुरू कर दिया। यही नहीं, सोशल मीडिया पर कई लोग इस फर्जी वीडियो को देखकर उनकी शादी को सच मान बैठे। एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें पता है कि बहुत से लोग उनकी शादी को लेकर उत्सुक रहते हैं और इंतजार करते हैं कि आखिर उनकी शादी कब होगी। लेकिन वायरल वीडियो ने इस सवाल का जवाब ही अपने तरीके से दे दिया, जबकि असल जिंदगी में ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है।

ये भी पढ़ें: रात में रोज 3 बजे उठकर यूरिन आना क्या Normalहै? जानिए कारण

'अभी आपको और इंतजार करना पड़ेगा'

जेमी लीवर ने वीडियो में यह भी बताया कि उनके लिए यह स्थिति इसलिए भी मजेदार होने के साथ-साथ थोड़ी मुश्किल हो गई है, क्योंकि जो लोग पहले उनके लिए शादी के रिश्ते भेज रहे थे, उन्हें भी अब लग सकता है कि उनकी शादी हो चुकी है। एक्ट्रेस ने हंसते हुए उन सभी लोगों से माफी मांगी, जिन्होंने वायरल वीडियो को सच मानकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनकी शादी अभी नहीं हुई है और इसके लिए लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

PunjabKesari

जेमी के अंदाज ने जीता फैंस का दिल

फर्जी वीडियो को लेकर सफाई देते हुए जेमी लीवर ने जिस तरह से पूरे मामले को मजाकिया अंदाज में पेश किया, वह फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने अफवाह को लेकर नाराजगी जाहिर करने के बजाय हंसते हुए इसकी सच्चाई बताई और लोगों की गलतफहमी दूर की। फिलहाल यशवर्धन आहूजा और जेमी लीवर की शादी की खबर महज एक AI जनरेटेड वीडियो पर आधारित अफवाह है। दोनों की शादी नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे वीडियो को बिना पुष्टि के सच मानने के बजाय पहले उसकी सच्चाई जांचना जरूरी है।   

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static