Cannes 2022 Day 2: साड़ी के बाद Bossy Look में दिखी गॉर्जियस दीपिका पादुकोण

punjabkesari.in Wednesday, May 18, 2022 - 05:18 PM (IST)

दुनिया के सबसे बड़े फिल्म इवेंट में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 की शुरुआत हो चुकी है। इस बार देश भर की निगाहें बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर टिकी हुई है। जूरी मेंबर के रूप में Cannes film festival में शरीक हुई दीपिका के एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिल रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

साड़ी के बाद अब एक्ट्रेस ने Bossy look कैरी किया। कान्स फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन अपने डे टाइम लुक के लिए उन्होंने स्लीक ब्लैक पैंट के साथ फुल स्लीव्स में ब्लैक प्लीटेड शर्ट काे चुना।

PunjabKesari

 बोल्ड रेड लिप्स और नागिन शेप के नेकलेस ने दीपिका के लुक को और Gorgeous  बना दिया। सोश्ल मीडिया पर उनकी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की एक साथ कई तस्वीरें सामने आई हैं।

PunjabKesari

दरअसल अनुराग ठाकुर ने 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय पवेलियन का उद्धाटन किया, दीपिका भी इस इवेंट का हिस्सा बनी।

PunjabKesari

इस दौरान  अभिनेत्री ने कहा- 'मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूं, 15 साल पहले जब मैं इस इंडस्ट्री में आई थी तो किसी को भी मेरी प्रतिभा या कला में विश्वास नहीं था। 15 साल बाद जूरी पैनल का हिस्सा बनकर विश्व के सबसे बेहतरीन सिनेमा का अनुभव लेना मेरे लिए खुशी की बात है, मैं शुक्रगुज़ार हूं'।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static