सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, जानें 22 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव
punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 12:40 PM (IST)
नारी डेस्क : शुक्रवार, 27 फरवरी के कारोबारी सत्र में घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सक्रिय खरीदारी के बीच कीमती धातुएं बढ़त के साथ कारोबार करती नजर आईं।
MCX पर सोने का ताजा हाल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर सुबह करीब 10 बजे ₹196 (0.12%) की तेजी के साथ ₹1,59,905 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
सोने के भाव (MCX)
दिन की शुरुआत: ₹1,60,050
दिन का उच्च स्तर: ₹1,60,234
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की मांग के चलते सोने में सपोर्ट बना हुआ है।

चांदी में जबरदस्त उछाल
सोने के मुकाबले चांदी में ज्यादा तेजी दर्ज की गई।
5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर
₹4,931 (1.90%) की छलांग लगाकर ₹2,64,600 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
चांदी के भाव (MCX)
दिन की शुरुआत: ₹2,67,500
दिन का उच्च स्तर: ₹2,68,009
चांदी की कीमतों में आई तेजी की वजह औद्योगिक मांग और निवेशकों की मजबूत खरीदारी मानी जा रही है।
यें भी पढ़ें : अब 150 साल जिएंगे लोग! आई नई एंटी-एजिंग दवा, खाते ही रुक जाएगा बुढ़ापा
प्रमुख शहरों में चांदी के दाम
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता
10 ग्राम: ₹2,850
100 ग्राम: ₹28,500
चेन्नई
10 ग्राम: ₹2,950
प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट (27 फरवरी)
दिल्ली
24 कैरेट: ₹1,61,820
22 कैरेट: ₹1,48,340
18 कैरेट: ₹1,21,400

मुंबई
24 कैरेट: ₹1,61,010
22 कैरेट: ₹1,47,590
18 कैरेट: ₹1,20,760
चेन्नई
24 कैरेट: ₹1,62,550
22 कैरेट: ₹1,49,000
18 कैरेट: ₹1,27,500
कोलकाता
24 कैरेट: ₹1,61,570
22 कैरेट: ₹1,48,100
18 कैरेट: ₹1,21,180
यें भी पढ़ें : होलिका दहन की राख का चमत्कारी उपाय, बदलेगी आपकी किस्मत और दूर होगा वास्तु दोष
अहमदाबाद
24 कैरेट: ₹1,61,720
22 कैरेट: ₹1,48,240
18 कैरेट: ₹1,21,300
लखनऊ
24 कैरेट: ₹1,61,720
22 कैरेट: ₹1,48,250
18 कैरेट: ₹1,21,330
हैदराबाद
24 कैरेट: ₹1,61,570
22 कैरेट: ₹1,48,100
18 कैरेट: ₹1,21,180
यें भी पढ़ें : 9 साल की बच्ची की Heart Attack से मौत, बॉडी में पहले दिखते ये संकेत
निवेशकों के लिए क्या संकेत?
सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश माना जाता है, खासकर जब वैश्विक आर्थिक हालात अनिश्चित हों। वहीं, औद्योगिक उपयोग की वजह से चांदी में उतार-चढ़ाव ज्यादा देखने को मिलता है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में डॉलर की चाल, अंतरराष्ट्रीय बाजार और ब्याज दरों से जुड़े फैसले सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय करेंगे। निवेश से पहले अपने वित्तीय लक्ष्य और बाजार ट्रेंड जरूर देखें।

