बड़ी गिरावट! Gold और Silver में आई सबसे बड़ी गिरावट, बाजार में मची हाहाकार

punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2026 - 01:03 PM (IST)

नारी डेस्क:  पिछले 24 घंटों में सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई है। चांदी के भाव रिकॉर्ड ऊँचाई से लगभग ₹1.30 लाख प्रति किलोग्राम नीचे आ गए हैं, जबकि सोने में भी करीब ₹40,000 प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई। इस अचानक गिरावट से सर्राफा बाजार में बेचैनी फैल गई और कई निवेशक आश्चर्य में हैं।

एमसीएक्स पर सोना और चांदी के भाव

एमसीएक्स (MCX) पर चांदी का वायदा भाव पहले ₹4.20 लाख प्रति किलो से ऊपर था, जो अचानक गिरकर लगभग ₹3.32 लाख पर आ गया। यह 2011 के बाद चांदी में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं, सोना भी अपने हाल के उच्च स्तर से गिरकर लगभग ₹1.54 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया, जो 2013 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है।

सोने-चांदी में गिरावट के कारण

सोने और चांदी के भाव घरेलू और वैश्विक दोनों कारणों से प्रभावित होते हैं। हाल ही में वैश्विक अर्थव्यवस्था में स्थिरता के संकेत मिलने से निवेशकों ने सोने में निवेश कम किया, जिससे मांग घट गई और कीमतों में गिरावट आई। इसके अलावा डॉलर की मजबूती और केंद्रीय बैंकों की नीतियों का भी असर दिखा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

कीमतों का हाल

सोने में इस साल उतार-चढ़ाव देखने को मिला। साल का सबसे ऊँचा भाव ₹1,80,779 प्रति 10 ग्राम था और सबसे कम ₹1,49,075 प्रति 10 ग्राम। इस गिरावट का प्रतिशत लगभग 17.53% है। चांदी शुक्रवार को ₹2,91,922 प्रति किलो पर बंद हुई, जबकि गुरुवार को यह ₹4,20,048 तक पहुंच चुकी थी। यानी चांदी में लगभग 30% की गिरावट देखी गई।

शहरों में सोने का भाव (31 जनवरी 2026)

दिल्ली और लखनऊ: 24 कैरेट ₹169,350/10 ग्राम, 22 कैरेट ₹155,250/10 ग्राम, 18 कैरेट ₹127,050/10 ग्राम।

मुंबई, कोलकाता, पुणे: 24 कैरेट ₹169,200/10 ग्राम, 22 कैरेट ₹155,100/10 ग्राम, 18 कैरेट ₹126,900/10 ग्राम।

चेन्नई: 24 कैरेट ₹176,730/10 ग्राम, 22 कैरेट ₹162,000/10 ग्राम, 18 कैरेट ₹135,000/10 ग्राम।

अन्य शहरों जैसे पटना, जयपुर, अहमदाबाद, इंदौर, सूरत, नागपुर, बेंगलुरु, वडोदरा, भुवनेश्वर, केरल, रायपुर और हैदराबाद में भाव मुंबई और कोलकाता के आसपास ही हैं।

निवेशकों के लिए बड़ा झटका

सोना और चांदी में यह अचानक गिरावट उन लोगों के लिए बड़ा झटका है जो निवेश या गहने खरीदने की योजना बना रहे थे। हाल के दिनों में वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण सोना सुरक्षित निवेश माना जा रहा था, जिससे कीमतें तेजी से बढ़ी थीं। लेकिन अब मांग में कमी और बाजार में स्थिरता के कारण सोने और चांदी दोनों की कीमतें गिर गई हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static