रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने और चांदी के दामों में आई गिरावट, धनतेरस पर मिली Good News
punjabkesari.in Saturday, Oct 18, 2025 - 12:10 PM (IST)

नारी डेस्क: पिछले कुछ हफ्तों की बंपर तेजी के बाद, शुक्रवार को कीमती धातु बाजार में तेज गिरावट देखी गई, क्योंकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट आई। यह गिरावट कुछ बाहरी बाजार कारकों से प्रेरित मुनाफावसूली की लहर के बीच आई, जिसने अस्थायी रूप से भू-राजनीतिक और आर्थिक चिंताओं को कम किया। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार सुबह 10 बजे 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत में 1294 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ सोने का भाव 1,29,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।
चांदी में भी आई गिरावट
आज 18 अक्टूबर 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,31,010 रुपये है और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,20,100 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है और कीमत 1,72,000 रुपये हो गई है। सोने की कीमत करीब 2 फीसदी गिर गई। चांदी में और भी ज़्यादा गिरावट देखी गई, जो 8 प्रतिशत से ज़्यादा गिरकर 1,70,415 रुपये प्रति किलोग्राम से 1,53,929 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। बाजार विशेषज्ञों ने हाल के महीनों में असाधारण तेजी के बाद इस गिरावट को एक स्वस्थ और अपेक्षित विकास बताया। दिल्ली के बाजार में 18 अक्टूबर 2025 को गोल्ड की कीमत ₹1,31,010 प्रति 10 ग्राम के भाव से कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी भी प्रति किलो ₹1,72,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, रोज दिन सोना-चांदी के भाव बदलते रहते हैं।
अभी और थमेंगे चांदी और सोने के दाम
बाजार के जानकारों के अनुसार चांदी का भविष्य सोने की तुलना में और भी मज़बूत बना हुआ है क्योंकि यह एक कीमती धातु और एक महत्वपूर्ण औद्योगिक धातु दोनों है। उनका कहना है कि "धनतेरस पर लोग अभी भी औपचारिकता के लिए सोना-चांदी खरीद सकते हैं, लेकिन जो लोग रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए बाज़ार अनिश्चित बना हुआ है। चाँदी एक ही दिन में 8 प्रतिशत गिर सकती है, जबकि इसकी कीमत एक साल में दोगुनी हो गई है, इसलिए इसमें अभी भी गिरावट बाकी है।"