यदि आप में हैं ये Quality तो लड़कियां हो जाएंगी आपकी कायल

punjabkesari.in Thursday, Apr 06, 2017 - 12:33 PM (IST)

पंजाब केसरी(रिलेशनशिप) :  हर लड़का चाहता है कि सभी लड़कियां उस पर फिदा हो। लेकिन उसे यह समझ नहीं आता कि वो इसके लिए एेसा क्या उपाय करें या फिर लड़कियों को रिश्ते में कैसे लड़के पसंद आते है, वे कैसे लड़कों के साथ अपना पूरा जीवन बिताना पसंद करती हैं? आज हम आपको बताएंगे कि लड़कियां लड़को की किन खूबियों पर मरती हैं।


1. मजाकिया स्वभाव
यदि लड़का मजाक भी खूब करता है और बुद्धिमानी से हर किसी मजाक का अच्छा जबाब भी देता है तो समझो देखने वाली लड़की फिदा हो गई आप पर।


2. फुल काॅन्फीडेंट
लड़कियों को कंफ्यूज लड़के बिल्कुल पसंद नहीं आते। उन्हें तो फुल काॅन्फीडेंस वाले लड़कों पर ही भरोसा होता है।


3. रोमांटिक अंदाज़
 हर लड़की का सपना होता है कि उसका बेटर हाफ या बॉयफ्रैंड उसको प्यार से रखे।खासकर लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत पसंद आते हैं जो उनके साथ रोमांटिक अंदाज़ से पेश आते हों।


4. फ्रैंक नेचर
हर लड़की कोे फ्रैंक नेचर के लड़के ही अधिक पसंद आते हैं। क्योंकि एेसे लड़के लड़कियों पर किसी तरह की फालतू रोक-टोक नहीं करते। उन्हें उनका पसंदीदा कपड़े पहनने का मौका देते है। जो लड़के बेफालतू में उनकी चाल-ढाल पर तानें कसते हैं या फिर कहते हैं कि लड़कियां कभी भी लड़को के बराबर नहीं पहुंच सकती। इस तरह के लड़को से तो वे दूर ही रहती हैं।


5. बोल्ड
एक शोध में पता चला है कि जो लड़के गिटार बजाने,गाना गाने और पेंटिंग करने में निपुण होते हैं। उन्हें लड़कियां अधिक पसंद करती हैं क्योंकि ऐसे लड़के बोल्ड नेचर के होते हैं और लड़कियों को बोल्ड नेचर के लड़के पसंद आते हैं। एेसे लड़के उनकी तारीफ भी बहुत करते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static