ये कैसी बीमारी!  खाने की चीजों की बजाय सोफे के फोम और दीवारों से प्लास्टर खाती है बच्ची

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2024 - 06:20 PM (IST)

हर मां-बाप अपने बच्चे की अच्छे सेहत के लिए क्या कुछ नहीं करते। वह  चाहते हैं कि उनका बच्चा अच्छा खान-पान खाए और स्वस्थ रहे। पर जरो साेचिए अगर कोई बच्चा खाने की चीजों की बजाय घर का सामान खाता हो तो क्या होगा। सोनने में भल ही यह अजीब लग रहा हो यह हो रहा है एक बच्ची के साथ, अपनी बेटी की यह हालत देखकर मां बेहद चिंतित है।  

PunjabKesari

 महिला ने लगाई मदद की गुहार


न्यूयॉर्क की रहने वाली स्टैसी एहेर्ने नाम की महिला लोगाें से मदद की गुहार लगा रही है। वह चाहती है कि उनकी बाकी बच्चों की तरह, दूध, दाल- रोटी खाए पर हो इससे उल्ट रहा है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची एक अजीबोगरीब बीमारी से पीड़ित है, जिसके चलते वह  घर में मौजूद कोई भी चीज खा जाती है। वह बेड, सोफा, रजाई, गद्दे और यहां तक की शीशे के टुकड़े तक खा जाती है। 


 खाट और कंबल चबा लेती है लड़की

25 वर्षीय स्टेसी ने  बताया कि उसने अपनी बेटी को सोफे का फोम खाते हुए, दीवारों से प्लास्टर हटाते हुए और अपनी कुर्सी के किनारे चबाते हुए देखा है। इतना ही नहीं, उसे घर में फोटो फ्रेम तोड़ते और कांच के टुकड़े खाने का प्रयास करते हुए भी देखा गया है। हद तो तब हो गई जब उसने खाट और कंबल को भी चबाना शुरू कर दिया है, जिस पर वह सोती है।

PunjabKesari
पहले इस बीमारी पर नहीं किया गया गौर

बताती हैं कि विंटर भी एक सामान्य बच्चे की तरह बड़ी हो रही थी लेकिन उसे चीजों को मुंह में डालने की आदत थी। पहले तो इसे कोई गंभीर मुद्दा नहीं माना गया। हालांकि, जब विंटर लगभग 13 महीने की हो गई तब भी वह बार-बार घर की चीजों को अपने मुंह में डालना शुरू कर देती थी। जब उसे डॉक्टरों के पास ले जाया गया तो इस बीमारी के बारे में पता चला।

PunjabKesari

क्या है ये बीमारी 


बताया जा रहा है कि बच्ची को एक दुर्लभ ईटिंग डिसऑर्डर है, जिसे पिका कहा जाता है। . इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को ऐसी-ऐसी अजीबोगरीब चीजें खाने की इच्छा होती है। डॉक्टर कहते हैं कि इसका कोई  इलाज तो नहीं है बस उनकी हर वक्त देखभाल करने की जरूरत होती है, ताकि वो अजीबोगरीब चीजें खाकर खुद को नुकसान न पहुंचा सकें। पिका उन बच्चों में अधिक आम हो सकता है जिन्हें ऑटिज्म है - जो कि विंटर को भी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static