Women's Day 2024: अपनी जिंदगी की खास महिलाओं को दे ये स्पेशल गिफ्ट्स

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2024 - 02:23 PM (IST)

महिलाएं घर-परिवार के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में खास भूमिका निभाती हैं। उनके बलिदान और समाज में उन्हें समान हक दिलवाने के लिए हर साल 08 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रदर्शनियां रखी जाती हैं जहां उन्हें मिलने वाले हकों से अवगत करवाया जाता है। इसके अलावा कुछ लोग इस दिन अपने जिंदगी में मौजूद स्पेशल महिलाओं को तोहफे भी देते हैं। यदि आप भी इस दिन स्पेशल तोहफा अपने किसी खास को देना चाहते हैं तो आज आपको कुछ ऐसे ऑप्शन्स दिखाते हैं जिनसे आप आइडियाज ले सकते हैं। 

मां 

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर आप अपनी मां को तोहफे के तौर पर वक्त दे सकते हैं। उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। इसके अलावा रसोई के कामकाज में उनकी मदद करें। इसके अलावा यदि आप कुछ तोहफा देना चाहते हैं तो साड़ी, चूड़ियां या कंगन उन्हें दे सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन वेबसाइट्स के जरिए भी आप उनके लिए कोई खास तोहफा खरीद सकते हैं। 

PunjabKesari

 पत्नी 

अपनी पत्नी को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर खास तोहफा देकर उन्हें आप गर्व महसूस करवा सकते हैं। झुमके, ब्रेसलेट या पैडेंट आप उन्हें तोहफे के तौर पर दे सकते हैं। खास डिनर इस दिन आप उनके लिए प्लान कर सकते हैं। इसके अलावा यदि उन्हें कुछ और अच्छा लगता है तो आप वो भी उन्हें दे सकते हैं। 

बेटी 

अपनी बेटी को आप तोहफे के तौर पर चॉकलेट, केक या फिर कोई उनका मनपसंदीदा तोहफा दे सकते हैं। इसके अलावा इस दिन आप उसे कहीं बाहर घुमाने के लिए ले जा सकते हैं। यदि आपकी बेटी बड़ी है तो इस दिन आप उसे अपने पीछे बिठाकर चलाना सिखा सकते हैं। 

PunjabKesari

बहन 

अपनी बहन को ये बताएं कि लड़की होना कोई कमजोरी नहीं बल्कि एक ब्लेसिंग है। पर्स, हैंडबैग, किताब आप उन्हें तोहफे के तौर पर दे सकते हैं। सबसे बेहतर तोहफा आप उन्हें उनकी आत्मसुरक्षा के लिए तैयार करके दे सकते हैं। डिफेंस क्लास, जूडो, बॉक्सिंग जैसी जगह में आप उनका एडमिशन करवा सकते हैं। 

दोस्तों

अगर आपको कोई महिला मित्र है तो आप उसे कोई किताब, चॉकलेट या फूल देकर उन्हें स्पेशल फील करवा सकते हैं। थैंक यू कार्ड आप उन्हें तोहफे के तौर पर दे सकते हैं। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static