अपनी लेडी लव को गिफ्ट करें ये स्टाइलिश ज्वेलरी, हमेशा के लिए यादगार बन जाएगा ये Valentine day
punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 12:29 PM (IST)
नारी डेस्क: वैलेंटाइन डे प्यार जताने का खास मौका होता है, और ज्वेलरी ऐसा गिफ्ट है जो हमेशा यादगार रहता है। ज्वेलरी गिफ्ट करना सिर्फ एक तोहफा देना नहीं, बल्कि अपने प्यार और परवाह को जताना है। ऐसा गिफ्ट चुनें जो उनके व्यक्तित्व से मेल खाता हो तभी वह दिल से खुश होंगी। चलिए जानते हैं बेस्ट ज्वेलरी आइडियाज जिसकी मदद से आप अपने पार्टनर के दिल में खास जगह बना सकते हैं।

हार्ट शेप पेंडेंट
दिल के आकार वाला पेंडेंट हमेशा से रोमांटिक गिफ्ट माना जाता है। इसे गोल्ड, सिल्वर या रोज़ गोल्ड में चुन सकते हैं। इसमें छोटा-सा मैसेज या इनिशियल भी खुदवा सकते हैं।

डायमंड स्टड ईयररिंग्स
सिंपल और एलीगेंट डायमंड स्टड हर आउटफिट के साथ जंचते हैं। रोज़ पहनने के लिए परफेक्ट है। ये क्लासिक और टाइमलेस गिफ्ट है

पर्सनलाइज्ड ब्रेसलेट
नाम, डेट या स्पेशल मैसेज वाला ब्रेसलेट बेहद खास महसूस कराता है।चार्म ब्रेसलेट भी अच्छा विकल्प है। यह भावनात्मक और यादगार गिफ्ट बन सकता है।
मिनिमल रिंग
जरूरी नहीं कि हर रिंग एंगेजमेंट रिंग हो। सिंपल गोल्ड या सिल्वर बैंड, छोटे स्टोन वाली नाज़ुक रिंग यह स्टाइलिश और प्यारा गिफ्ट हो सकता है।
रोज़ गोल्ड ज्वेलरी
रोज़ गोल्ड आजकल बहुत ट्रेंड में है। पेंडेंट, रिंग या ईयररिंग्स में यह बेहद खूबसूरत लगता है। यह सॉफ्ट और रोमांटिक लुक देती है।
गिफ्ट चुनते समय ध्यान रखें
उनकी पसंद और स्टाइल को समझें रोज पहनने लायक हल्की ज्वेलरी चुनें, क्वालिटी और ऑथेंटिसिटी का ध्यान रखें



