एेसे पाएं उंगलियों की फटी स्किन से छुटकारा
punjabkesari.in Saturday, Jul 08, 2017 - 06:31 PM (IST)
पंजाब केसरी (ब्यूटी) : मानसून में ज्यादातर लोगों को स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है उनमें से एक है हाथों की त्वचा का उतरना। शरीर के हर हिस्से को देखभाल की खास जरुरत होती है। अगर हाथों की सही तरीके से देखभाल न की जाए तो हाथों की उंगलियां फटने लगती हैं। इससे हाथ बहुत ही गंदे लगते हैं। इन टिप्स को अपना कर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
1. गर्म पानी
उंगली से स्किन उतरने पर हाथ को कुछ देर के लिए गर्म पानी में डुबाकर रखें और फिर गीले हाथों पर मॉइस्चराइजर लगाएं।
2. क्यूटिल ऑयल
रोज रात को सोने से पहले नाखुनों और क्यूटिल के आसपास के हिस्सों पर क्यूटिल ऑयल के साथ अच्छे से मसाज करें।
3. मॉइश्चराइजर
हाथों को धोने के बाद मॉइश्चराइजर जरुर लगाएं। इसे लगाने से हाथ नर्म और मुलायम रहेगे। किसी अच्छी क्वालिटी के मॉइश्चराइजर का ही इस्तेमाल करें।
4. क्यूटिकल्स को साफ रखें
नाखुनों के आस-पास गंदगी जम जाती है। अगर इसे साफ न किया जाए तो नाखुन खराब भी हो सकते हैं।
5. जैतून का तेल
जैतून के तेल एक बहुत ही अच्छा मॉइश्चराइजर है। इसके इस्तेमाल से हाथों की त्वचा मुलायम हो जाएगी।
6. हाइड्रेटेड
अगर आप इस समस्या से परेशान हैं तो ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। यह बहुत ही फायदेमंद रहेगा।