होममेड Clay Mask से स्किन प्रॉब्लम्स करें दूर और पाएं खूबसूरत त्वचा

punjabkesari.in Sunday, Feb 24, 2019 - 12:24 PM (IST)

क्ले मास्क लगाने से आपकी खूबसूरती चार गुणा बढ़ सकती है। क्ले मास्क में ऐसे गुण होते हैं जो स्किन को निखारने में मदद करते हैं। पार्लर और सैलून में क्ले मास्क महंगे होते हैं इसलिए सैलून में आपको यह ट्रीटमेंट थोड़ा महंगा पड़ सकता है। इसकी जगह आप चाहें तो घर पर ही सस्ते क्ले मास्क तैयार कर सकती हैं। तो चलिए आप हम आपको बताते हैं घर पर क्ले मास्क बनाने का तरीका।

 

मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क

अगर आपके चेहरे पर मुहांसे और दाग-धब्बे हैं तो आपको मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क लगाना चाहिए। आप चाहें तो घर पर रोजाना मुल्लतानी मिट्टी का यह फेस मास्क लगा सकती हैं। एक बात का ध्यान रखें कि मुल्तानी मिट्टी का यह मास्क बनाने के तुरंत बाद ही इसे इस्तेमाल कर लें।

 

बनाने का तरीका

मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच गुलाब जल को अच्छी तरह मिक्स करें और 10-15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। फिर विटामिन ई ऑयल से मसाज करने के बाद पानी से चेहरा साफ कर लें।

PunjabKesari

बेंटोनाइट क्ले मास्क

ग्रीन टी, बेंटोनाइट नारियल तेल और एलोवेरा जेल जैसी घरेलू चीजें त्वचा को स्वस्थ रखने में मदगार होती हैं। ऐसे में आपकी स्किन को स्वस्थ और जवां बनाए रखने के लिए आप बेंटोनाइट क्ले मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्किन को डिटॉक्सिफाई करती है और त्वचा में मौजूद धूल-मिट्टी के कणों को साफ करता है।

 

बनाने का तरीका

इसे बनाने के लिए स्ट्रांग कोल्ड ग्रीन टी बैग, 2 चम्मच पिघला हुआ नारियल तेल, एक चौथाई कप बेंटोनाइट क्ले पाडडर, एक चम्मच एलोवेरा जेल, 2 बूंदें टी-ट्री ऑयल, 2 बूंदें पुदीने का तेल और 2 बूंदें यूकेलिप्टस ऑयल को मिक्स करें। इसके बाद इसमें चारको के कैप्सूल को बीच में से काटकर उसका पाउडर इस मिश्रण में मिलाएं। अब इसे 20 मिनट लगाने के बाद पानी से चेहरा धो लें। महीने में 2 बार ही इस मास्क का इस्तेमाल करें।

PunjabKesari

फ्रेंच ग्रीन क्ले मास्क

ग्लोइंग और सावंली रंगत सवांरने के लिए आप फ्रेंच ग्रीन क्ले मास्क का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। यह त्वचा के पोर्स को साफ करने के साथ-साथ विषैले टॉक्सिंस को भी बाहर निकलता है। तो अगर आप भी रंगत निखारना चाहते हैं तो यह मास्क जरूर लगाएं।

 

बनाने का तरीका

इसे बनाने के लिए 1 चम्मच गुनगुना पानी, एक चौथाई चम्मच कच्चा शहद, एक चम्मच फ्रेंच ग्रीन क्ले, 2 चम्मच सी बक्टहॉर्न ऑयल, लैवेंडर इसैंशियल ऑयल की एक बूंद और एक कच्चा अंडा मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर कुछ देर सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए हल्के गुनगुने पानी से मसाज करते हुए मास्क साफ कर लें। हफ्ते में 1 बार ही इस मास्क का इस्तेमाल करें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static