फंक्शन में इतनी महंगी साड़ी पहनकर पहुंची गौरी, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2017 - 08:03 PM (IST)
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान हाल में ही अपनी पत्नी गौरी के साथ 'वोग वुमन ऑफ द इयर अवॉर्ड 2017' पर दिखाई दिए। फंक्शन पर सभी की निगाहें इस जोड़ी पर थी।
गौरी ने ग्रे कलर की साड़ी के साथ मेहरुन कलर का ब्लाउज पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। उनकी इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइनर मोनिशा जयसिंह ने डिजाइन किया था। साड़ी के साथ उन्होंने कोई भी एक्ससेरीज वियर नहीं की। गौरी की इस साड़ी की कीमत 1,58,000 लाख रुपए थी। जी हां, इस महंगी साड़ी पहनकर गौरी अवार्ड फंक्शन में पहुंची।
वहीं, शाहरुख खान ब्लैक सूट में नजर आए। अवार्ड फंक्शन में दोनों की क्यूट सी कमिस्ट्री देखने को मिली। वैसे हर बार गौरी कुछ अलग अंदाज में नजर आती है।