Akanksha Chamola संग तलाक की खबरों के बीच नए घर में शिफ्ट हुए गौरव खन्ना!

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 06:33 PM (IST)

नारी डेस्क : टीवी एक्टर और 'बिग बॉस' फेम गौरव खन्ना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' के प्रीमियर में दोनों के तलाक की पुष्टि कर सभी को चौंका दिया। इसी बीच गौरव खन्ना का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने नए घर की झलक दिखाते नजर आ रहे हैं।

आकांक्षा चमोला ने किया तलाक का खुलासा

आकांक्षा चमोला ने शो के दौरान बताया कि उनके और गौरव के बीच लंबे समय से मतभेद थे और दोनों के भविष्य को लेकर सोच अलग-अलग थी। उन्होंने कहा कि कम्पैटिबिलिटी की कमी के कारण दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। तलाक की खबर सामने आने के बाद से ही दोनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

PunjabKesari

क्या माता-पिता के साथ नए घर में शिफ्ट हुए गौरव?

तलाक की खबरों के बीच गौरव खन्ना का एक इमोशनल व्लॉग सामने आया है। अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए इस वीडियो में उन्होंने अपने नए घर का पूरा होम-टूर कराया है। वीडियो का टाइटल "Shifted To Our New Home" रखा गया है। गौरव ने बताया कि उन्होंने यह घर अपने होमटाउन कानपुर में बनवाया है। खास बात यह है कि उनका नया घर उनकी मासी और भाई-भाभी के घर के ठीक सामने है, ताकि उनके माता-पिता को परिवार का पूरा साथ और सपोर्ट मिल सके।

PunjabKesari

ऐसा है गौरव खन्ना का नया आशियाना

वीडियो में गौरव ने अपने घर का हर कोना दिखाया। घर का लिविंग एरिया काफी बड़ा, हवादार और मॉडर्न है। इसमें न्यूट्रल कलर थीम, आकर्षक लाइटिंग, लग्जरी सोफे और बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं, जो घर को बेहद खूबसूरत लुक देती हैं।

PunjabKesari

घर में बना है शानदार होम थिएटर

मनोरंजन के लिए घर में एक खास होम थिएटर रूम भी बनाया गया है। इसमें बड़ी स्क्रीन, आरामदायक रिक्लाइनर चेयर्स और कोजी एंबियंट लाइटिंग दी गई है, जो इसे किसी मिनी थिएटर जैसा एहसास कराती है।

PunjabKesari

हाई-टेक ओपन किचन ने खींचा ध्यान

गौरव के नए घर में व्हाइट थीम पर आधारित एक बड़ा और आधुनिक किचन भी है। इसमें सेंसर बेस्ड चिमनी, इन-बिल्ट ओवन और कई हाई-टेक सुविधाएं मौजूद हैं। इसके अलावा घर में एक सुंदर और शांत मंदिर भी बनाया गया है, जिसे पारंपरिक अंदाज में डिजाइन किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static