चाय के साथ लें गार्लिक चीज टोस्ट खाने का मजा

punjabkesari.in Thursday, Feb 04, 2021 - 10:21 AM (IST)

सुबह नाश्ते में ज्यादातर लोग ब्रेड टोस्ट खाना पसंद करते हैं। मगर आज हम आपके लिए खास गार्लिक चीज टोस्ट की रेसिपी लेकर आए है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ बनाने में भी आसान होगा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री-

सफेद ब्रेड स्लाइस- 4-5
मक्खन- 4 बड़े चम्मच 
मोज़ेज़ारेला चीज़- 1/2 कप (कद्दूकस किया)
लहसुन की कालिया- 10-12 (छिली और कद्दूकस की हुई)
धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच (कटी हुई)
शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर,ऑलिव- 1/2 कप (कटी हुई)
चिली फ्लेक्स- 1 बड़ा चम्मच 
ऑरिगेनो- 1 बड़ा चम्मच 

PunjabKesari

तरीका-

1. एक कटोरे में मक्खन, धनिया, चिली फ्लेक्स, ऑरिगेनो, लहसुन डालकर मिलाएं। 
2. अब ब्रेड का स्लाइस लेकर एक तरफ 1 बड़ा चम्मच लहसुन वाला मक्खन लगाएं। 
3. फिर सब्जियां और मोज़ेज़ारेला चीज़ डालें। 
4. ऊपर से कुछ धनिया के पत्ते और चिली फ्लेक्स डालें। 
5. पैन में 1/4 छोटा चम्मच मक्खन पिघलाएं। 
6. ब्रेड को पैन में रखकर धीमी आंच पर ब्राउन होने तक सेक लें। 
7. चीज़ पूरी तरह से पिघल जाने पर इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर सॉस के साथ सर्व करें। 


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

static