इस गणेश चतुर्थी ऐसे दें खुद को महाराष्ट्रीयन लुक, बढ़ जाएगी खूबसूरती

punjabkesari.in Sunday, Sep 12, 2021 - 01:50 PM (IST)

गणेश चतुर्थी का उत्सव देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र के लोग इस त्योहार खासतौर पर मनाते हैं। इस दौरान बप्पा की पूजा करने के साथ महाराष्ट्रीयन औरतें अपने पारंपरिक स्टाइल में तैयार होती हैं। वे महाराष्ट्रीयन साड़ी से लेकर ज्वेलरी पहनती है। ऐसे में इस बार आप भी महाराष्ट्र स्टाइल से तैयार होने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको कुछ टिप्स देते हैं।


महाराष्ट्रीयन साड़ी पहने

आप महाराष्ट्र लुक पाने के लिए महाराष्ट्रीयन साड़ी ट्राई कर सकती है। गणेश उत्सव दौरान मराठी महिलाएं नउवारी यानि पूरे नौ गज की साड़ी पहनकर तैयार होती है। इसके अलावा महाराष्ट्र में शालू और पैठणी साड़ी भी बेहद मशहूर है। इन साड़ियों पर खूबसूरत फूल और प्राकृतिक सौंदर्य का वर्क किया जाता है। अगर आपके पास ऐसी साड़ी नहीं है तो आप बॉर्डर वाली या सिल्क की साड़ी पहनकर खुद को महाराष्ट्रीयन लुक दे सकती है। इसके बाद चेहरे पर साड़ी से मैचिंग व मेकअप करें।

PunjabKesari

. नाक में नथ पहने

ज्वेलरी के बिना श्रृंगार अधूरा माना जाता है। ऐसे में आप भी महाराष्ट्रीयन लुक पाने के लिए ज्वेलरी जरूर पहने। इसके लिए सबका ध्यान सबसे पहले  ‘नथ’ पर जाता है। मराठी महिलाओं की बड़ी नथ काफी आकर्षक लुक देने के साथ खूबसूरती पर चार-चांद लगाती है।

PunjabKesari

. कान में बुगड़ी पहने

मराठी महिलाएं कानों में बुगड़ी पहनती हैं जो मोतियों से बनी झुमकियों की तरह लगती है।

PunjabKesari

. बाजूबंद पहने

आप बाजू पर बाजूबंद भी पहन सकती है। साथ ही हाथों में हरी चूड़ियां पहने। इससे आपको ग्रेसफूल लुक मिलेगा।

PunjabKesari

. रानी हार

मराठी महिलाओं का लुक बेहद शाही नजर आता है। उनकी परंपरागत ज्वेलरी डिजाइन भी शाही लुक देती है, जिसमें रानी हार सबसे जय्ददा आकर्षक नजर आता है। ऐसे में भी रानी हार पहन सकती है।

PunjabKesari

बालों को ऐसे सजाएं

बात बातों की करें तो यह भी खूबसूरती पर चार-चांद लगाने का काम करते हैं। वहीं गणेश उत्सव पर महाराष्ट्रीय लुक पाने के लिए मराठी महिलाओं की तरह जुड़ा करके उसे गजरे से सजाएं। बता दें, मराठी महिलाएओं द्वारा बनाएं जाने वाले जुड़े को अमबाड़ा कहा जाता है।

PunjabKesari

माथे पर अर्ध चंद्रमा बनी हुई बिंदी लगाएं

माथे पर अर्ध चंद्रमा बनी हुई बिंदी लगाएं। इससे आपका महाराष्ट्रीय लुक निखर कर आएगा।

PunjabKesari

हाथों पर मेहंदी लगाएं

आप हाथों व पैरों पर मेहंदी भी लगा सकती है।

PunjabKesari

पैरों में पायल पहने

महिलाएं पैरों में पायल पहनना बेहद पसंद करती है। ऐसे में आप अपने लिए अच्छे से डिजाइन की पायल चुन सकती है।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static