स्वरा भास्कर  की राह पर गंदी बात फेम गहना वशिष्ठ, चोरी छिपे इस्लाम कबूल कर किया निकाह

punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2023 - 05:55 PM (IST)

जहां एक तरफ भारत में पिछले कुछ समय से लव- जिहाद के मामने तेजी से बढ़ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेसस धर्म  परिवर्तन से परहेज नहीं कर रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के बाद अब एक और  एक्ट्रेस ने शादी के लिए इस्लाम कबूल कर लिया है। स्वरा को अपने फैसले के चलते लोगों से कई तरह की बातें सुनने  पड़ी थी, अब देखना यह है कि इस बार क्या तूफान खड़ा होता है।

PunjabKesari
हम बात कर रहे हैं गंदी बात स्टार गहना वशिष्ठ की जिन्होंने गुपचुप तरीके से अपने बॉयफ्रेंड फैजान अंसारी से निकाह कर लिया है। अंसारी एक्टर होने के साथ- साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं।  चंडीगढ़ के एक पंडित परिवार से ताल्लुक रखने वाली गहना ने निकाह करने से पहले मुस्लिम धर्म अपना लिया है। कुछ लोगों ने इसे लव जिहाद का मामला बताया है।

PunjabKesari
हालांकि, गहना और फैजान के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह दोनेां एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और उनका रिश्ता एकदम पवित्र बंधन है। कहा जा रहा है कि  फैजान अंसारी की तरफ से धर्म परिवर्तन का किसी तरह का दबाव नहीं बनाया गया है, गहना ने खुद अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल किया है। बता दें कि गहना वशिष्ठ कई बार विवादित बयान देकर लाइमलाइट बटोर चुकी हैं। राज कुंद्रा केस के दौरान भी उन्होंने  जमकर बयानबाजी की थी।

PunjabKesari

गहना वशिष्ठ पर आरोप लगा था कि उन्होंने राज कुंद्रा के साथ मिलकर  पोर्न फिल्मों का निर्माण किया था। इसके चलते दोनों को पुलिस कस्टडी में भी लिया गया था। उन्होंने अपने ऊपर लगे हुए सभी इल्जाम को भी बेबुनियाद और गलत बताते हुए कहा था कि- ' जिस वीडियो के लिए मुझे फंसाया गया है,उस में कुछ भी अश्लीलता नहीं थी। मैंने राज कुंद्रा के साथ काम किया है, लेकिन हम अश्लील वीडियो नहीं बनाते।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static