रोजाना करें इन 2 चीजों का सेवन, कई परेशानियां होगी दूर!

punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2017 - 06:34 PM (IST)

सेहत: आजकल हर 5 में से 2 लोग सेहत से जुड़ी कोई न कोई समस्या से परेशान हैं। इसका सबसे बड़ा कारण गलत खान-पान है। शरीर को तंदुरूस्त रखने के लिए जरूरी नहीं कि दवाइयों का ही सेवन किया जाए। आपकी रसोई में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं,जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती हैं। आज हम जिस चीज की बात कर रहें हैं वो है आंवला। जरूरी नहीं कि इसका सेवन बीमार लोग ही कर सकते हैं। तंदरूस्त व्यक्ति भी आंवले के सेवन से बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी,जिससे रोगों को लड़ने की शक्ति बनी रहेगी। इस तरह से करें आंवले का इस्तेमाल

सामग्री
- आंवले
- शहद
बनाने और पीने की विधि
सबसे पहले 7 या 8 आंवलों को साफ ठंडे पानी से धो लें और फिर कद्दूकस करके इनको सूती कपड़े में निचोड़ कर रस निकाल लें।इसकी मात्रा कम से कम 15 मि.ली हो, इस रस में 15 ग्राम शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इसके सेवन के बाद  दो तीन घंटे तक कुछ भी नहीं खाना चाहिए पर गुनगुना पानी पी सकते है। इसके चमत्कारिक असर के लिए आपको यह प्रयोग लगातार करना पड़ेगा। यदि आप इसे लेने से पहले हल्का फुल्का व्यायाम भी कर लें तो इसका असर दुगुना हो जाएगा। आंवला में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है।सभी रोगों से बचे रहने के इच्छुक लोगों के लिए और शरीर में एक नई शक्ति लाने के लिए यह साधारण प्रयोग किसी अमृत से कम नही है। इसके अन्य रोगों में लाभ इस तरह से हैं.....


1.आंवला के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है और इनको ताकत मिलती है। इसके सेवन से जोड़ों का दर्द तक खत्म हो जाता है।
2.मासिकधर्म की अनियमितता और कष्ट में इसका सेवन करने से इस परेशानी से निजात मिल जाती है।
3.आंवला हमारे मेटाबोलिज्म को तेज करके वजन को कम करने में मदद करता है।
4.यदि आप इस प्रयोग में शहद के साथ मिश्री भी मिला लेते है तो यह उपाय उल्टी रोकने में भी काफी मददगार है।
5. आंवले का रस आंखों के लिए बहुत फायदेमंद हैं,इससे आंखों की ज्योति बढ़ती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static