कार्तिक मास में देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये अचूक उपाय

punjabkesari.in Friday, Nov 06, 2020 - 10:36 AM (IST)

कार्तिक का शुभ महीना शुरू हो चुका है। कहा जाता है कि यह श्रीविष्णु व देवी लक्ष्मी का अतिप्रिय होता है। ऐसे में इस पूरे महीने में उनकी पूजा करने विशेष लाभ मिलता है। अन्न व धन की समस्या दूर हो घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। ज्योतिष व वास्तुशास्त्र के अनुसार, शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी का माने जाने से इस दिन कुछ विशेष उपाय कर उनकी कृपा पाई जा सकती है। तो चलिए जानते हैं कुछ विशेष उपायों के बारे में...

लक्ष्मी पूजन 

शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी का होने से इस दिन उनकी पूरी विधि-विधान व श्रद्धा से पूजा करनी चाहिए। इससे घर में चल रहा कलह-कलेश दूर हो रिश्तों में मिठास आती है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। 

PunjabKesari

लाल रंग के वस्त्र 

देवी लक्ष्मी को लाल व सफेद रंग अतिप्रिय होता है। ऐसे में शुक्रवार के दिन इस रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही देवी लक्ष्मी को खुश करने के लिए इन दिन चांदी की अंगूठी या छल्ला पहनना चाहिए। 

गाय को रोटी खिलाना 

ज्योतिष व वास्तुशास्त्र के अनुसार, रोजाना गाय को रोटी खिलानी चाहिए। मगर शुक्रवार के दिन खासतौर पर गऊ माता को रोटी खिलाने से देवी लक्ष्मी की जल्दी ही कृपा मिलती है। इससे घर पर बरकत बनी रहती है। 

घी का दीपक 

शुक्रवार की रात को देवी के मंदिर में घी का दीपक जलाना शुभ होता है। इसके अलावा तुलसी मां के आगे भी दीया जलाने से घर में अन्न व धन की कमी नहीं होती है। 

पूजा के दौरान शंख और घंटी बजाना 

माना जाता है कि पूजा के दौरान शंख और घंटी बजाने के देवी मां जल्दी ही प्रसन्न होती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही देवी लक्ष्मी का वास करती है। ऐसे में घर हमेशा खुशियों से भरा रहता है। 

PunjabKesari

श्रृंगार का सामान

शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी मंदिर में लाल वस्त्र और श्रृंगार का सामान चढ़ाना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा होने से अन्न व धन की कमी नहीं होती है। 

श्री लक्ष्मी नारायण पाठ 

माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री लक्ष्मी नारायण पाठ करें। साथ ही देवी लक्ष्मी को सफेद रंग प्रिय होने से उन्हें खीर, पताशे, मखाने का भोग लगाना शुभ होता है। 

लाल कपड़ा और चावल 

लाल रंग के कपड़े में सवा किलो चावल बांध लें। उस पोटली को हाथ में रख कर देवी पांच माला ओम श्रीं श्रीये नम: मंत्र का सच्चे मन से जाप करें। फिर उसे अपनी अलमारी, तिजोरी या आप अपने धन रखने वाली जगह पर रख दें। इससे पैसों की किल्लत दूर हो घर में देवी लक्ष्मी का वास होगा। 

लाल रंग के फूल 

शुक्रवार के दिन हाथ में लाल रंग के फूल लेकर माता से प्रार्थना करें। फिर उन फूलों को अपनी तिजोरी या अलमारी में रख दें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static