घर में गायब है बरकत तो शुक्रवार को शुरु करें दें ये उपाय, मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2020 - 10:23 AM (IST)

शुक्रवार का दिन धन की देवी लक्ष्मी का होता है। वास्तु व ज्योतिष्शास्त्र के अनुसार, इस दिन सच्चे मन से देवी मां की पूजा करने और इनसे जुड़े कुछ उपाय करने से देवी लक्ष्मी की असीम कृपा मिलती है। जीवन की परेशानियों के साथ अन्न व धन की कमी दूर होती है। वैवाहिक जीवन सुखमय होने के साथ जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं धन की देवी मां लक्ष्मी को खुश करने और उनकी कृपा पाने के कुछ उपाय...

देवी लक्ष्मी की करें पूजा

शुक्रवार के दिन सुबह नहाकर सफेद कपड़े पहनें। उसके बाद देवी लक्ष्मी के मंदिर या पूजाघर में देवी मां के सामने खड़े होकर कमल का फूल चढ़ाकर श्री सूक्त का पाठ करने से जीवन में चल रही धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। 

nari,PunjabKesari

देवी मां को लगाए भोग

शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को सात्विक भोजन या सफेद चीज का भोग लगाना चाहिए। इससे धन,अन्न से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है। साथ ही देवी लक्ष्मी को सफेद रंग अति प्रिय होने से इसी रंग की किसी चीज का भोग लगाना ज्यादा शुभफलदाई होता है।

दही खाकर घर से बाहर जाएं

अगर आप किसी शुभ काम के लिए घर से कहीं बाहर जा रहें हैं तो ऐसे में दही खाकर ही जाएं। इससे काम में सफलता मिलेगी। 

राधा- कृष्ण की तस्वीर 

जिन घरों में पति- पत्नि में लड़ाई- झगड़ें व कलह- कलेश रहते हैं। उन्हें अपने बेडरूम में प्यार के प्रतीक राधा- कृष्ण या प्रेमी पक्षी जोड़े की तस्वीर लगानी चाहिए।

nari,PunjabKesari

देवी लक्ष्मी को चढ़ाए ये चीजें

देवी लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए उनके मंदिर या अपने पूजा घर में शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा आदि चीजें चढ़ाएं। इससे घर में अन्न और धन की कभी कमी नहीं होगी। 

कुंवारी कन्याओं को लगाए भोग

शुक्रवार के दिन 3 कुंवारी कन्याओं को आदर सहित घर बुलाकर खीर का खिलाकर उन्हें अपने इच्छानुसार भेंट व दक्षिणा दें। इसके साथ ही पीले रंग के कपड़े देकर उन्हें सम्मानपूर्वक घर से विदा करें। इससे देवी लक्ष्मी की असीम कृपा की प्राप्ति होती है। 

nari,PunjabKesari

गरीबों व जरूरतमंदों को दें दान

वैसे तो किसी भी जरूरतमंद और गरीब की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। मगर खास शुक्रवार के दिन किसी की मदद करने और सफेद चीजों व कपड़े का दान करना शुभ माना जाता है। यह दिन देवी लक्ष्मी का होने से इस दिन किए गए ये कार्य उनको प्रसन्न करते हैं। 

तिजोरी में रखें फूल

देवी लक्ष्मी के दिन यानी शुक्रवार को घर या दुकान की तिजोरी में कमल का फूल रखें। उस फूल को करीब 1 महीने रखने के बाद उसकी जगह पर नया फूल रख दें। इससे धन से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होने के साथ कारोबार व व्यापार में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static