बजट में फॉरेन ट्रिप! भारतीयों कम पैसों में करें इन 5 देशों की सैर

punjabkesari.in Wednesday, Feb 23, 2022 - 02:34 PM (IST)

विदेशों में भला कौन नहीं घूमना चाहता है? मगर वहां ट्रिप प्लान करने के लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। मगर के पास कुछ ऐसे देश हैं जहां पर आप बजट में घूमकर आ सकते हैं। ऐसे में आप कम पैसों में फॉरेन घूमने का मजा ले सकते हैं। चलिए जानते हैं इन देशों के बारे में...

मलेशिया

अगर आप नेचर लवर हैं तो मलेशिया घूमने जा सकते हैं। यहां पर आपको पहाड़ों, समुद्री किनारों, वन्य जीवों और जंगलों में घूमने का अलग ही मजा मिलेगा। बता दें, दुनियाभर में सबसे ज्यादा फूल मलेशिया में ही उगते हैं। इसके अलावा यहां का खाना भी पर्यटकों को खूब पसंद आता है। बात मलेशिया घूमने की करें तो आपको यहां आने-जाने के लिए 20 से 25 हजार रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। इसके अलावा एडवांस में फ्लाइट बुकिंग कराने से आप बचत कर सकते हैं। वहीं मलेशिया में एक दिन घूमने व रहने के लिए आपको 3,500 से 5 हजार खर्च करने पड़ सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

श्रीलंका

अगर आप पार्टनर के साथ समुद्र के किनारे घूमना चाहते हैं आपके लिए श्रीलंका बेस्ट रहेगा। यहां पर आप बजट में खूबसूरत समुद्री किनारों में घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां के ऐतिहासिक स्मारक, हिल स्टेशन और शानदार सी फूड आपके फॉरेन ट्रिप को यादगार बना देंगे। बता दें, घूमने के लिए श्रीलंका का कोलंबो और नेगोंबो शहर बेस्ट माना गया है। श्रीलंका आने-जाने के लिए आपको फ्लाइट की टिकट के लिए 10 से 18 हजार खर्च करने पड़ेंगे। इसके साथ ही यहां घूमने का एक दिन का खर्च 1,500 से 2,000 तक आ सकता है।

PunjabKesari

PunjabKesari

नेपाल

आप बजट में भारत के पड़ोसी देश नेपाल की भी सैर कर सकते हैं। यह देश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और हिमालय के लिए बेहद फेमस है। यहां के खूबसूरत पहाड़ आपका दिल जीत लेंगे। अगर आप माउंटेन ट्रैकिंग के शौकिन है तो नेपाल में इसका मजा ले सकते हैं। बता दें, यहां पर स्थापित बौद्ध मठों को देखने के लिए हर साल भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। नेपाल जाने के लिए आपको 10 से 15 हजार तक फ्लाइट का किराया देना पड़ेगा। वैसे नेपाल की सीमा के पास रहने वाले लोग बस में यहां कम खर्चे में पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही घूमने, रहने व खाने का एक दिन का खर्च 2 से 2,500 रुपए हो सकता है।

PunjabKesari

PunjabKesari

सिंगापुर

सिंगापुर अपनी संस्कृति, कला और स्वादिष्ट खाने दुनियाभर में मशहूर है। वहीं कम बजट में घूमने के लिए ये एशिया का बेस्ट देश माना गया है। Lion City  नाम से फेमस इस देश में आप कई ऐतिहासिक स्थलों के देखने व वहां तस्वीरें क्लिक करवाने का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां के खूबसूरत द्वीप आकर्षण का मुख्य केंद्र माने गए है। यहां जाने के लिए आप 17 से 22 हजार तक फ्लाइट का खर्च करना पड़ सकता है। इसके अलावा सिंगापुर में 1 दिन रहने व घूमने का खर्च करीब 6 से 7 हजार हो सकता है।

PunjabKesari

PunjabKesari

फिलीपींस

बड़े द्वीपों से घिरा फिलीपींस पर्यटकों को घूमने का आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इन द्वीपों की खूबसूरती देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाओगे। पर्यटक यहां देर रात तक समुद्र किनारे कैंपिंग करते हैं। इसके अलावा पहाड़ों पर बाइकिंग करने वाले के लिए फिलीपींस बेस्ट माना गया है। बता दें, यहां आने-जाने के लिए आपको फ्लाइट का किराया 24 हजार से शुरू हो जाता है। वहीं एक दिन के लिए आपको रहने, खाने और घूमने के लिए 2,500 से 3 हजार रुपया खर्च करने होंगे।

PunjabKesari

PunjabKesari

pc: pinterest

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static