यूरोप ने दिया भारतीयों को बड़ा तोहफा, अब शेंगेन वीजा से यात्रा बनेगी और भी आसान

punjabkesari.in Monday, May 27, 2024 - 05:20 PM (IST)

अगर कोई भरतीय यूरोप यात्रा करने की सोच रहा है तो उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, भारतीय अब शेंगेन वीजा के लिए मल्टीपल एंट्री के लिए आवेदन कर सकेंगे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि यूरोपीय संघ द्वारा नियमों में बदलाव किए गए हैं। आपको बता दें कि यह फैसला यूरोपीय संघ और भारत के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए लिया है। 

PunjabKesari

भारतीयों के लिए किया नियमों में बदलाव

दरअसल, यूरोपीय संघ के भारतीय राजदूत हर्वे डेल्फिन ने कहा कि यह नई व्यवस्था से दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने की दिशा में उठाया गया कदम है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि भारत के लोगों के लिए इस वीजा के लिए 18 अप्रैल को कुछ नियमों में परिवर्तन किया गया। भारतीय नागरिकों को अब दो साल के लिए बहु-प्रवेश शेंगेन वीजा जारी किया जाएगा। इसके बाद अगर पासपोर्ट की वैधता शेष है, तो शेंगेन वीजा की सीमा को दो साल से बढ़ाकर पांच साल कर दिया जाएगा। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

यह आते हैं शेंगेन क्षेत्र में देश 

शेंगेन वीजा की मदद से आप 180 दिन की अवधि में अधिकतम 90 दिनों के प्रवास के लिए शेंगेन क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सकते हैं। बता दें कि शेंगेन क्षेत्र में 29 यूरोपीय देश शामिल हैं, जिनमें बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क, जर्मनी, एस्टोनिया, ग्रीस, स्पेन, फ्रांस, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, हंगरी, माल्टा, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवेनिया, स्लोवाकिया, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, फिनलैंड और स्वीडन जैसे देश शामिल हैं। तो अब अगर आप भी यूरोप जाने का प्लान कर सकते हैं और वहां करियर सेट कर सकते हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि खास बात यह है कि बार-बार वीजा अप्लाई करने से भी इससे छुटकारा मिल जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static