खून में घुली गंदगी को साफ करते हैं ये 7 आहार, जानिए नैचुरल तरीके

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2024 - 11:01 AM (IST)

शरीर के सभी अंग खून के कारण ही अच्छे से काम कर पाते हैं। खून शरीर के सारे अंगों में पोषक तत्व पहुंचाने का कार्य करता है। खून शरीर की जरुरत के अनुसार, ऑक्सीजन, फैट, शुगर पहुंचाता है ऐसे में इसका साफ होना जरुरी है। लेकिन आजकल के खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान के कारण खून भी इंप्योर होता जा रहा है। परंतु अच्छे स्वास्थ्य के लिए खून का पूरे शरीर में बिना किसी इंप्योरिटी के रहना जरुरी है। खून में इंप्योरिटी आने के कारण इम्युनिटी पॉवर कमजोर होने लगती है और शरीर को बीमारियां घेरने लगती हैं। कई बार तो इंप्योर खून के कारण स्किन में खुजली, एलर्जी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए और खून को साफ करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ फूड्स शामिल कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे फूड्स जो आपका ब्लड साफ करने में मदद करेंगे। 

गुड़ 

यह एक नैचुरल प्यूरिफायर की तरह कार्य करता है। इसका सेवन करने से कब्ज से छुटकारा मिलता है और यह लिवर को साफ करके शरीर में से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालता है। गुड़ में मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है। नियमित इसका सेवन करने से ब्लड फ्लो बढ़ता है और खून भी साफ होता है।

PunjabKesari

तुलसी 

इन पत्तों का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से खून साफ होता है। इनमें काफी अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन मौजूद होता है ऐसे में इसका सेवन करने से रक्त में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है और इम्यूनिटी पॉवर भी मजबूत बनती है। तुलसी के नियमित सेवन से पाचन तंत्र भी सही रहता है।

लहसुन 

खाली पेट लहसुन का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करके खून को साफ बनाने में मदद करता है। लहसुन की कलियां खाने से लिवर को भी कई तरह से फायदा होता है। इसके अलावा लहसुन का सेवन करने से फंगल इंफेक्शन की संभावना भी कम होती है। लहसुन खाने से खून में मौजूद इंप्योरिटी दूर होती है। 

PunjabKesari

चुकंदर 

शोध के अनुसार, चुकंदर में बीटासायनिन मौजूद होता है। यह एक पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है  जो खून को साफ करने में मदद करता है। चुकंदर का सेवन आप सलाद, कच्चा या फिर जूस के तौर पर सेवन कर सकते हैं। ये खून को साफ करने के अलावा खून बढ़ाने में भी मदद करता है।   

नीम 

यह भी एक नैचुरल ब्लड प्यूरीफाई माना जाता है। यह खून में मौजूद अशुद्धियों को साफ करता है। नीम की पत्तियों को खाली पेट आप चबा सकते हैं इसके अलावा इन पत्तियों से बने पानी का सेवन आप कर सकते हैं। इसके अलावा इन पत्तियों को पीसकर उसका घोल बनाकर भी आप पी सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं जो खून में पाए जाने वाले टॉक्सिन्स बाहर निकालते हैं।

हल्दी 

शोध के अनुसार, हल्दी में पाए जाने वाले एंटीसेप्टिक गुण खून साफ करने में मदद करते हैं। यह लिवर की फंक्शनिंग बढ़ाने और उसे मजबूत बनाने में मदद करता है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नाम का कंपाउंड शरीर को कई तरह की समस्याओं से दूर रखने में मदद करता है। हल्दी वाले दूध का सेवन करने से लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह ब्लड को नैचुरल तरीके से साफ करने में मदद करती है। 

PunjabKesari

आंवला 

इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसका सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है और लिवर भी अच्छी तरह से कार्य करता है। यह शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स पदार्थ भी बाहर निकालता है। इसका सेवन करने से शरीर भी हेल्दी रहता है और खून भी साफ होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static