वास्तुदोष मिटाने के साथ आर्थिक लाभ दिलाएंगे कपूर के ये आसान उपाय

punjabkesari.in Tuesday, May 04, 2021 - 11:18 AM (IST)

वास्तुशास्त्र में ऊर्जाओं को बहुत ही महत्व दिया जाता है। ये मुख्य रूप से दो तरह (सकारात्मक व नकारात्मक ऊर्जा) की मानी जाती है। जहां सकारात्मक ऊर्जा जीवन में सुख व खुशहाली लाती है। वहीं नकारात्मक ऊर्जा परेशानियां व तरक्की में बांधा डालती है। ऐसे में आप कपूर से जुड़े कुछ उपाय करने से इस बुरे प्रभाव को रोका जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कपूर से जुड़े कुछ वास्तु उपाय...

घर के सभी कमरों में रखें कपूर

घर के सभी कमरों के कोने में 1-1 कपूर की टिकी रखें। इससे घर का वास्तुदोष दूर होने के साथ पॉजिटिव एनर्जी बढ़ेगी। इसके गलकर खत्म होने पर समझ जाएं कि वास्तुदोष दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है।

PunjabKesari

रसोईघर में जलाएं कपूर

सोने से पहले रसोई को अच्छे से साफ करें। फिर एक कटोरी लौंग और कपूर रखकर जलाएं।‌ यह कार्य घर की स्वामिनी यानी महिला करें। इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहेगी।

कपूर और लौंग जलाएं

रोजाना घर में लौंग और कपूर जलाएं। फिर उस धुएं को पूरे घर में फैलाएं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाएगी। साथ ही रूके व बिगड़े काम बनने लगेंगे। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी।

PunjabKesari

नहाने के पानी में मिलाएं

पानी में कपूर तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। फिर उस पानी से नहा लें। इससे शरीर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होने के साथ कुंडली में राहु-केतु, शनिदोष खत्म होगा। साथ ही आलस व थकान दूर होकर शरीर में चुस्ती और स्फूर्ति आएगी। मगर इसे उपाय को सिर्फ शनिवार के दिन ही करें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static