Cooking Tips: फ्राई करने के इन टिप्स से बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

punjabkesari.in Tuesday, Jun 22, 2021 - 02:03 PM (IST)

बरसात या छुट्टी के दिन बहुत से लोग पकौड़े, समोसे आदि खाना पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए इन चीजों को तेल में तलना पड़ता है। मगर खाने की इन चीजों को फ्राई करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। ताकि खाना टेस्टी बने। चलिए आज हम आपको फ्राई फूड्स से जुड़े कुछ खास टिप्स बताते हैं...

PunjabKesari

पैन पर नमक छिलके 

अगर आप मीठ फ्राई करने वाली है तो पहले पैन में थोड़ा सा नमक छिड़कें। इससे मीट पैन में बिना चिपके सही से फ्राई होगा। 

सरसों तेल में नमक मिलाएं 

कई महिलाएं खाना बनाने में सरसों तेल का इस्तेमाल करती है। मगर इससे तेज महक आने की समस्या होती है। इससे बचने के लिए तेल गर्म करने के दौरान इसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं। 

तेल को पूरी तरह से गर्म होने दें

इस बार का खास ध्यान रखें कि आपका तेल एकदम गर्म हो जाएं। इससे चीजें अच्छे से फ्राई होंगी। इसके विपरीत तेल पूरी तरह से गर्म ना होने पर खाने की चीजें पैन पर चिपकने लगेगी। 

PunjabKesari

तेल गर्म होने पर आंच कम करें

तेल गर्म होने पर इसकी आंच धीमी करके खाना फ्राई करें। नहीं तो तेल से धुआं आ सकता है। इसके साथ ही आपकी सब्जी व अन्य चीजों जल सकती है। 

पहले कुछ सामग्री तेल में डालें

तेल गर्म हुआ या नहीं इेस चैक करने के लिए पहले पैन में उस चीज का एक छोटा सा टुकड़ा डालें। अगर तेल गर्म नहीं हुआ होगा तो आपकी चीज पैन पर चिपक जाएगी। 

नारियल ज्यादा देर ना भूनें

अगर आप मसाले में नारियल डाल रहें है तो इसे ज्यादा ना भूनें। इससे वह जल सकता है। साथ ही आपके खाने का स्वाद बिगड़ सकता है। 

गीली चीज तेल में डालने से बचें

खाने को फ्राई करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी चीज व आपके हाथ गीले ना हो। नहीं तो गीली चीज तेल में डालने से कोई नुकसान हो सकता है। 

PunjabKesari

सभी चीजें एक साथ ना डालें

सब्जी का मसाला तैयार करने के लिए कभी एक साथ सभी चीजें ना डालें। इससे मसाले भूनने में समय लगेगा। साथ ही वह ठीक से नहीं पकेगा। ऐसे में हमेशा सारी चीजें स्टेप बाय स्टेप यानी एक-एक करने भूनें। 

तेल ठंडा करके बर्तन में डालें 

खाने को फ्राई करने के तुरंत बाद तेल को वापिस डिब्बे में डालने से बचें। इससे आपके हाथ जल सकते हैं। इसके लिए इसे अच्छे से ठंडा करके ही छुएं स्टोर करें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static