Vastu Tips: सुखी दांपत्य के लिए बेडरूम में करें ये बदलाव

punjabkesari.in Tuesday, Dec 28, 2021 - 06:00 PM (IST)

हर कोई चाहता हैं कि उनका वैवाहिक जीवन सुखमय व खुशहाल हो। मगर कई बार छोटी-मोटी अनबन कब बड़ा रूप ले ले इसका पता नहीं चलता है। ऐसे में लंबे समय तक कपल में मनमुटाव रहने से रिश्तों में दरार पड़ने का खतरा रहता है। वास्तु अनुसार, पति-पत्नी अपने बेडरूम में वास्तु अनुसार बदलाव करके इससे बच सकते हैं।

चलिए जानते हैं खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए बेडरूम से जुड़े कुछ खास वास्तु टिप्स

बेडरूम की खिड़की जरूर रखें

कपल के कमरे में खिड़की जरूर होनी चाहिए। वास्तु अनुसार, इससे पति-पत्नी में तनाव कम होता है। इसके साथ ही रिश्तों में मिठास व मजबूती आती है।

PunjabKesari
pc: freepik

शीशा लगाएं

बेडरूम में शीशा लगाना शुभ व अच्छा माना जाता है। वास्तु अनुसार, इससे कपल्स में अनबन कम होती है। इसके साथ उनके बीच का प्यार मजबूत होता हैं। मगर वास्तु अनुसार, शीशे को बेड के ठीक सामने लगाने से बचना चाहिए।

इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने से बचें

कपल को अपने कमरे में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं रखने चाहिए। वास्तु अनुसार, इससे नकारात्मक ऊर्जा निकलती है जो कमरे में फैल जाती है। इसके कारण वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कांटेदार फूल रखने की गलती ना करें

अक्सर कपल बेडरूम में फूल रखना पसंद करते हैं। इसकी धीमी-धीमी महक कमरे को महकाने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। मगर मुरझाएं और कांटेदार पौधे कपल को अपने कमरे में लगाने से बचना चाहिए। इससे रिश्तों में खटास आने व तनाव बढ़ने की समस्या हो सकती है। आप कमरे में मनी प्लांट का पौधा रख सकते हैं। यह शुक्र का प्रतीक व शुभ माना जाता है। इसे कमरे में लगाने से रिश्तों में मिठास व मजबूती आती है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।

PunjabKesari

सोने की सही मुद्रा का होना भी जरूरी

पत्नी को हमेशा पति के बाईं ओर ही सोना चाहिए। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में मिठास बनाएं रखने के लिए कपल को एक बड़े तकिए का इस्तेमाल करना चाहिए।

सही रंगों का इस्तेमाल

बेडरूम का रंग भी वैवाहिक जीवन पर गहरा असर डालता है। वास्तु अनुसार, पति-पत्नी को अपने कमरे में हमेशा हल्का गुलाबी या हल्का हरा करवाना चाहिए। इन्हें सुखद रंग माना जाता है। ऐसे में ये रंग तनाव कम करके कपल को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करते हैं।

PunjabKesari

pc: Houzz

बेडरूम में देवी-देवताओं की तस्वीर न लगाएं

वास्तु अनुसार, पति-पत्नी को बेडरूम में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाने से बचना चाहिए। इससे रिश्तों में तनाव बढ़ सकता हैं। मगर कपल को अपने पैरों की तरफ बहते पानी की एक बड़ी तस्वीर जरूर लगानी चाहिए। वास्तु अनुसार, बहता पानी प्यार का प्रतीक होता है। ऐसे में इससे पति-पत्नी में प्यार बढ़ता है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static