यात्रा को यादगार बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, दोगुना होगा मजा

punjabkesari.in Saturday, Dec 26, 2020 - 04:33 PM (IST)

कहीं घूमने का नाम सुनते ही हर किसी का चेहरा खिल उठता है। ऐसे में बहुत से लोग एक जगह पर जाकर अपनी कार में घूमकर घर लौट आते हैं। इसके कारण वे उस शहर के बारे में अच्छे से कुछ भी जान नहीं पाते हैं। असल में, वे सुख-सुविधा से घूमना सही समझते हैं। मगर इससे वे अपने साथ बहुत ही कम यादों को लेकर लौटते हैं। ऐसे में अगर आप भी उसी लिस्ट में आते हैं तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ टिप्स देते हैं। इन उपायों को फॉलो करके आप उस जगह को अच्छे से जानने के साथ वहां पर घूमने का मजा ले सकते हैं।

लोकल बाजार में करें शॉपिंग 

अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं तो वहां पर शॉपिंग जरूर करें। इससे आप उस शहर की याद अपने साथ लेकर आ सकते हैं। मगर इसके लिए वहां के ब्रांडेड स्टोर जाने की बजाएं लोकर बाजार घूमने का मजा लें। ऐसा करने से आपको ज्यादा मजा आएगा। साथ ही आप शहर की बेस्ट चीज सही दाम पर खरीद पाएंगे। इसके अलावा बाजार में घूमकर आपको खुशी का अहसास होगा।

PunjabKesari

PunjabKesari

सामाजिक परिवहन में करें यात्रा

आप भले ही अपनी कार से टैवल कर रहे हो। मगर शहर घूमने के लिए अपनी कार या प्राइवेट टैक्सी की जगह सामाजिक परिवहन में चुनें। इससे आप वहां के लोगों व संस्कृति को अच्छे से जान सकेंगे। ऐसे में आपको सफर करने में भी मजा आएगा। आप चाहे तो वहां के स्थानीय लोगों के साथ फोटो भी क्लिक करवा सकते हैं।

स्ट्रीट फूड का लें मजा

अगर आपको किसी शहर के खास जायके का मजा लेना है तो इसके लिए वहां का स्ट्रीट फूड खाएं। हां मगर इस बात का ख्याल रखें कि आप जिस भी जगह को चुनें वह साफ-सुथरी हो। ताकि बीमार होने का कोई खतरा ना हो। 

PunjabKesari

शाम व रात के समय घूमे शहर

किसी भी जगह की खूबसूरत रात को ही निखर कर आती है। ऐसे में आप सुबह के समय चाहे जितना मर्जी घूम लें। मगर शाम व रात के दौरान झिलमिलाते रातों, स्ट्रीट लाइट्स के नीचे शहर घूमने का मजा ही कुछ और होगा। इस तरह वहां की चहल-पहल व रौनक देख पाएंगे। साथ ही घूमने के लिए टैक्सी या कार को चुनने की जगह पैदल यात्रा करें। इससे आप गहराई व अच्छे से शहर की खूबसूरती को निहार सकते है। साथ ही उसे इतिहास के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे कमेंट, लाइक और शेयर जरूर करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static