कांच के बर्तनों की चमक बरकरार रखेंगे ये आसान से तरीके

punjabkesari.in Friday, Jul 26, 2019 - 02:14 PM (IST)

कांच के बर्तन रसोई की चमक को दोगुना कर देते हैं लेकिन इनकी सबसे बड़ी समस्या इनका रखरखाव है। कांच के बर्तन धोते वक्त इनके टूटने का डर अक्सर बना रहता है। साथ ही कांच के बर्तनों की एक समस्‍या यह भी है कि इस्तेमाल के कुछ समय बाद ही इनकी नई जैसी चमक खोने लगती है। ऐसे में सफाई के साथ इनके रख रखाव में थोड़ी सी सावधानी बरत कर इनकी चमक हमेशा बरकरार करके रख सकती हैं। तो चलिए आज जानते हैं कांच के बर्तनों को नए जैसा कैसा बनाकर रखा जाए...

बर्तनों को धोने का तरीका

कांच के बर्तन हमेशा टब में सर्फ घोल कर उनमें डुबोकर साफ करें। इन्हें साफ करने के लिए भी अलग से साफ पानी टब में ले लें। कांच के बर्तन हमेशा स्टील व अन्य बर्तनों से अलग धोएं।

PunjabKesari, Nari

आसानी से उतारें सर्फ

कांच के बर्तन से सर्फ हटाने के लिए नींबू के छिलके वाले पानी का इस्तेमाल करें। आप देखेंगे कि पुराने से पुराना कांच का बर्तन चमक उठेगा।

बिछाएं तौलिया

अगर बर्तन ज्यादा हो गए हों तो, धोने से पहले सिंक में पुराना तौलिया बिछा लें। सर्फ की वजह से अगर कोई कांच का बर्तन हाथ से छूट भी जाए तो वो टूटेगा नहीं। 

बेकिंग डिश

कांच की बेकिंग डिश चमकाने के लिए उसे बोरेक्स को इस्तेमाल करें। टब में बोरेक्स और पानी का घोल तैयार कर लें। इस घोल में ट्रे को 10 से 15 मिनट के लिए पड़ा रहने दे। ऐसा करने से ट्रे पर लगे सभी दाग-धब्बे बिल्कुल गायब हो जाएंगे। 

PunjabKesari, Nari

बेकिंग पाउडर

कांच के बर्तन धोते वक्त पानी में एक चुटकी बेकिंग पाउडर मिला लें। इससे भी बर्तनों की चमक लंबे समय तक बरकरार रहेगी। 

कांच का फ्लॉवर पॉट

तंग मुंह वाले कांच के बर्तन यानि गिलास और फ्लॉवर पॉट साफ करने के लिए गर्म साबुन पानी में कुछ बूंदे अमोनिया की डालकर, बर्तन साफ करें। आप चाहें तो अमोनिया के साथ नमक और सिरका भी डाल सकती हैं। 

कपड़े धोने वाला नील

बर्तनों की चमक बनाए रखने में कपड़े धोने वाले नील का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। बर्तनों को साफ करने वाले पानी में नील डालें और फिर उसके बाद गिलास या कटोरियां धोएं। ऐसा करने से गिलास और बाकी के सभी बर्तन चमक उठेंगे। 

कट डिजाइन क्रॉकरी

कट डिजाइन वाली क्रॉकरी को साफ करना थोड़ा मुश्किल काम होता है। इन्हें साफ करने के लिए बर्तनों को सिरके मिले पानी में लगभग 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 1 घंटे बाद नायलॉन के स्क्रबर के साथ बर्तनों को हल्के हाथों से रगड़ें। आप देखेंगे कि बर्तन फिर से नए जैसे हो गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static