पहली बार महाशिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं? जानिए क्या खाएं और क्या न खाएं

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 05:33 PM (IST)

नारी डेस्क:  इस साल 15 फरवरी, रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में यह दिन भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यतानुसार, इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन व्रत रखने वाले भक्तों का विश्वास है कि इससे मनचाहा वर प्राप्त होता है और शादीशुदा लोग इसे अच्छे वैवाहिक जीवन का वरदान मानते हैं। अगर आप इस साल पहली बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने जा रहे हैं, तो जानना ज़रूरी है कि इस दिन क्या खाएं और क्या नहीं।

महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं

महाशिवरात्रि के दिन कुछ भक्त पूरे दिन निराहार रहते हैं और केवल भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं, कई भक्त फलों का सेवन करते हैं। व्रत में आप फल, जूस, नारियल पानी, दूध या हल्के स्नैक्स का सेवन कर सकते हैं।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  भारत के आसमान में दिखेगा साल का पहला ब्लड मून , डिटेल में जानें ज्योतिष महत्व

इनका उद्देश्य है

शरीर को कमज़ोरी से बचाना

पूरे दिन ऊर्जा और पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से बचाव करना। इसलिए व्रत में हल्का और पचने में आसान भोजन ही लेना चाहिए। महाशिवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाएं। मांसाहार और भारी भोजन पूरी तरह से वर्जित हैं। प्याज और लहसुन का उपयोग व्रत में न करें। साधारण नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल करें। गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति यह व्रत न रखें।

PunjabKesari

महाशिवरात्रि के दिन व्रत का उद्देश्य केवल भोजन की पाबंदी नहीं है, बल्कि आध्यात्मिक शुद्धता और भगवान शिव की आराधना पर भी केंद्रित होता है। इसलिए यह दिन सादगी और संयम का प्रतीक माना जाता है।

इस तरह, यदि आप इस साल महाशिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं तो फल, जूस और हल्का भोजन खाएं और भारी, मसालेदार या मांसाहारी भोजन से बचें। व्रत का सही पालन आपके लिए आध्यात्मिक लाभ और मानसिक शांति दोनों लेकर आएगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static