सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड पर बनेगी फिल्म, रिलीज हुआ पोस्टर

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2020 - 10:56 AM (IST)

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत तो इस दुनिया को अलविदा कह गए। लेकिन उनके चाहने वालों को अब भी इस बुरी खबर पर यकीन नहीं हो रहा है। उनके फैंस उन्हें न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। सुशांत की मौत एक राज बन गई है। वहीं अब उनके जीवन और मौत की मिस्ट्री पर एक फिल्म बनाई जाएगी। 

फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है। सुशांत के जीवन पर फिल्म बनाने की घोषणा करके फिल्म निर्माता विजय शेखर गुप्ता ने सबको हैरत में डाल दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है जिसका नाम 'सुसाइड और मर्डर' है। हालांकि पोस्ट में कहीं भी इस बात का दावा नहीं किया गया है कि यह फिल्म सुशांत की जिंदगी पर है। लेकिन इस पोस्ट के बाद से लोगों ने 'मिस यू सुशांत' और 'जस्टिस फॉर सुशांत' जैसे कमेंट लिखने शुरू कर दिए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VIJAY SHEKHAR GUPTA (@iamvijayshekhar) on Jun 18, 2020 at 8:10am PDT

 

वहीं एक इंटरव्यू में विजय ने बताया कि यह फिल्म‌ सुशांत की जिंदगी पर आधारित नहीं है, बल्कि उनकी खुदकुशी की घटना और उनकी परेशानियों से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि 'सुइसाइड ऑर मर्डर' सुशांत के बहाने इंडस्ट्री से आनेवाले ऐसे तमाम लोगों की कहानी बयां करेगी, जो कुछ बनने का सपना लेकर बॉलीवुड में आते हैं, मगर इंडस्ट्री में चंद लोगों की मोनोपोली और नेपोटिज्म का शिकार हो जाते हैं।

PunjabKesari

फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के पीछे क्या वजह है इस मामले पर मुंबई पुलिस जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static