इस फेमस Singh के कॉन्सर्ट में हुई मारपीट, लड़ाई का Video Viral

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 05:54 PM (IST)

नारी डेस्क : मशहूर रैपर और सिंगर Yo Yo Honey Singh के कॉन्सर्ट से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनके परफॉर्मेंस की वजह से नहीं, बल्कि कॉन्सर्ट के दौरान हुई मारपीट के कारण चर्चा में है। बताया जा रहा है कि शो के दौरान फैंस और स्पॉन्सर स्टाफ के बीच अचानक झड़प हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

‘माई चैप्टर, इंडिया टूर’ की शुरुआत में हुआ हंगामा

दरअसल, दिल्ली के Indira Gandhi Indoor Stadium में शनिवार को हनी सिंह का कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था। यह शो उनके ‘My Chapter – India Tour’ की शुरुआत के रूप में रखा गया था। कॉन्सर्ट में हजारों की संख्या में फैंस मौजूद थे और माहौल काफी उत्साहपूर्ण था। लेकिन इसी दौरान अचानक फैंस और स्टाफ के बीच कहासुनी हो गई, जिसने कुछ ही मिनटों में बड़ा रूप ले लिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipul Bhaskar (@bipulbhaskar_)

कॉन्सर्ट के बीच मची अफरा-तफरी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग आपस में लात-घूंसे चलाते हुए नजर आ रहे हैं। लड़ाई शुरू होते ही कॉन्सर्ट में मौजूद कई लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। इस झड़प के चलते कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर

मंच पर परफॉर्म करते रहे हनी सिंह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंच पर परफॉर्म कर रहे Yo Yo Honey Singh को इस झगड़े की जानकारी नहीं थी और उन्होंने अपना शो जारी रखा। बाद में जब पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई, तब जाकर स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कॉन्सर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, जबकि कुछ इसे भीड़ में हुई सामान्य झड़प बता रहे हैं।

इन शहरों में होंगे हनी सिंह के अगले कॉन्सर्ट

दिल्ली के बाद हनी सिंह का टूर देश के कई बड़े शहरों में आयोजित किया जाएगा। 
टूर के तहत वह इन शहरों में परफॉर्म करेंगे
21 मार्च – Ahmedabad
28 मार्च – Mumbai
4 अप्रैल – Pune
11 अप्रैल – Kota
25 अप्रैल – Indore
2 मई – Lucknow
9 मई – Kolkata
16 मई – Bengaluru

यें भी पढ़ें : अफगानिस्तान की लड़कियों की मां बनने की उम्र कितनी है? फर्टिलिटी रेट जानकर रह जाएंगे हैरान


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static