खुद को दें सिर्फ 15 मिनट, चेहरे पर आएगा कमाल का ग्लो

punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2017 - 05:38 PM (IST)

पंजाब केसरी (ब्यूटी) : चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए महिलाएं बहुत से ब्यूटी प्रॉडक्टस का इस्तेमाल करती हैं जो काफी मंहगे होते हैं और उनके कई साइड इफैक्ट्स भी होते हैं। व्यायाम और योगासन करके भी चेहरे में निखार लाया जा सकता है। कुछ ऐसी योग क्रियाएं हैं जिनसे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और इससे स्किन में भी ग्लो आता है। दिन में 15 मिनट के लिए इसे करने से बहुत फायदा होता है। आइए जानिए ऐसे ही कुछ योग क्रियाओं के बारे में

1. कपालभाती प्राणायाम
इसके लिए पद्मासन की क्रिया में बैठ जाएं। अब गहरी सांस बाहर छोड़ें और पेट को अंदर करें। फिर सांस अंदर करें और इस प्रक्रिया को दोहराएं। दिन में 15 मिनट ऐसा करने से चेहरे में निखार आता है।

2. शीर्षासन
सबसे पहले वर्जासन की मुद्रा में बैठ जाएं। इसके बाद थोड़ा आगे की और झुकें और दोनों हाथों की कोहनियों को जमीन पर टिका दें। दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में जोड़ लें। अब सिर को जमीन पर टिकाएं और शरीर का पूरा भाग सिर पर डाल दें। इस पोजिशन में 1 मिनट तक रहने के बाद सीधे बैठ जाएं। इस प्रक्रिया को दोबारा दोहराएं। ऐसा करने से खून का दौरा चेहरे तक आ जाता है जिससे त्वचा की रगंत खिल जाती है।

3. सर्वांगासन
 पीठ के बल लेट जाएं और दोनों पैरों को आपस में चिपका कर रखें। अब गहरी सांस लें और दोनों पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। अब दोनों हाथों को कमर पर रख कर शरीर का भार संभालें। इस पोजिशन में 1 मिनट तक रहें और दोबारा इस प्रक्रिया को दोहराएं।

4. अर्ध हलासन
इसके लिए पीठ के बल सीधे लेट जाएं। पैरों को सीधे और एक साथ चिपका कर रखें। अब दोनोें पैरों को ऊपर उठाते हुए 90 डिग्री का एंगल बनाएं। कुछ देर इसी मुद्रा में रहें। 

5. शशांकासन
सबसे पहले वर्जासन मुद्रा में बैठ जाएं। इसके बाद दोनों हाथों को सिर के ऊपर एकदम सीधा रखें। अब इसी पोजिशन में आगे की तरफ तब तक झुकें जब तक सिर जमीन से न लगे। ऐसा 10-15 बार करने से चेहरे में काफी ग्लो आता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static