कर्ज तले दबे लोग आजमा कर देखें यह टोटका, मिलेगा जल्द छुटकारा !

punjabkesari.in Wednesday, Oct 30, 2019 - 07:29 PM (IST)

कई बार लाइफ में पैसों से जुड़ी परेशानियां इतनी हद तक बढ़ जाती हैं, कि समझ नहीं आता अब क्या किया जाए। कई बार तो पैसों की कमी से रिश्ते टूटने तक की नौबत आन पड़ती है। ऐसे में आपके बिगड़ते हुए रिश्तों को बचाने में फेंगशुई सिक्के आपके बहुत काम आ सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

Related image,nari

नेगेटिव एनर्जी को रखते हैं दूर

फेंगशुई सिक्के आपके आसपास की नेगेटिव एनर्जी को आपसे दूर रखने का काम करते हैं। जिससे आपके घर का वातावरण अच्छा बनता है। जिस घर का वातावरण अच्छा और खुशहाल होगा वहां मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

Image result for negative energy,nari

कर्ज से मुक्ति

जो लोग कर्ज तले डूबे हुए हैं, ऐसे लोगों को लाल धागे में फेंगशुई सिक्के बांधकर घर की एंटरेस पर टांगने चाहिए। आप चाहे तो इन्हें अपनी दुकान या ऑफिस के बाहर भी टांग सकते हैं। ऐसा करने से आप बहुत जल्द कर्ज से मुक्त हो जाएंगे।

बिगड़े काम बनाते हैं सिक्के

कई बार जीवन में कुछ ऐसे काम है, जो बनते-बनते एक दम से बिगड़ जाते हैं। यदि आपके बच्चों के विवाह में किसी तरह की अड़चन आ रही है तो उनके कमरे में फेंगशुई सिक्के रख दें। ऐसा करने से उनके रिश्ते से जुड़ी समस्याएं बहुत जल्द हल होंगी।

Related image,nari

इसके अलावा आप और कई तरीकों से इन सिक्कों का इस्तेमाल कर सकते हैं.. जैसे कि..

- बच्चों के स्टडी रुम में ये सिक्के रखने से बच्चों का पढ़ाई में ध्यान केंद्रित होता है। 
- ड्राइंग रुम में इन्हें टांगने से घर के सदस्यों और आने वाले मेहमानों के बीच मधुर संबंध बनते हैं। 
- घर के गार्डन में सिक्के टांगने से घर में सुख-समृद्धि भागी चली आती है। 
- आप विंड चाइम की जगह फेंग शुई सिक्के भी टांग सकते हैं, सिक्कों की आवाज से घर में हमेशा पॉजिटिविटी बनी रहेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static