मुंबई से बस्तर खींच लाई मौत, छत्तीसगढ़ घूमने आई महिला बाइकर की सड़क हादसे में गई जान

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 12:24 PM (IST)

नारी डेस्क: छत्तीसगढ़ के बालोद ज़िले में बुधवार सुबह मुंबई की एक 24 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मुंबई के बोरीवली (पश्चिम) की रहने वाली रिद्धि ठक्कर जो छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके के टूर पर निकले मोटरबाइक सवारों के ग्रुप का हिस्सा थी, बुधवार सुबह बालोद जिले में एक अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
PunjabKesari

एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 6 बजे नेशनल हाईवे 30 पर पुरूर पुलिस स्टेशन इलाके के मरकाटोला घाट पर हुआ। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों के करीब 20 मोटरबाइक सवारों का एक ग्रुप पहले रायपुर पहुंचा था और बस्तर इलाके की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।  ठक्कर बजाज एवेंजर चला रही थीं, तभी उनकी मोटरसाइकिल को अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं खासकर उनके पैरों में चोटें आईं। 

PunjabKesari
 राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 90 किलोमीटर दूर हुए इस हादसे के बाद वाहन मौके से भाग गया और उसे और ड्राइवर को खोजने की कोशिशें की जा रही हैं। अधिकारी ने बताया कि ठक्कर के साथ मौजूद मोटरबाइक सवारों ने पुलिस हेल्पलाइन 'डायल 112' पर संपर्क किया, जिसके बाद उन्हें इमरजेंसी रिस्पॉन्स गाड़ी से पड़ोसी कांकेर जिले के चरमा कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बाद में धमतरी जिले के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static