देसी गर्ल के इस बोल्ड लुक को आज भी नहीं भूले फैंस, ऑउटफिट देख थम गई थी सबकी निगाहें

punjabkesari.in Thursday, Sep 23, 2021 - 12:34 PM (IST)

देसी गर्ल प्र‍ियंका चोपड़ा अपने स्‍टाइल स्‍टेटमेंट के लिए जानी जाती है। वह अपने बोल्‍ड अवतार से फैस को इम्प्रेस करने में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहती हैं।  वेस्टर्न  हो या इंडियन वह हर ऑउटफिट में परफेक्ट दिखती हैं। हालांकि कई बार वह अपने  हॉट लुक्स की वजह से चर्चाओं में रह चकी हैं। लोग उनकी इस तरह की ड्रेस को खास पसंद नहीं करते  हैं। 

PunjabKesari

प्र‍ियंका चोपड़ा की स्टाइलिश कॉप टॉप को लोग आज भी नहीं भूले हैं।  यह उन दिनों की बात है कि जब देसी गर्ल अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग खत्म कर मुंबई लौटी थी। एयरपोर्ट पर स्पोट हुई प्र‍ियंका  इस दौरान स्टाइलिश टॉप में नजर आई थी। इसके  साथ उन्होंने शानदार फिटिंग वाली बॉटम मैच की थी।  

PunjabKesari
यह टॉप उनकी  टोंड बॉडी काे काफी हाइलाइट कर रही थी। वैसे तो उनका सह लुक वल्गर नहीं लग रहा था लेकिन लोगों को यह भद्दा लगा था। कुछ यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था कि लगता है प्रियंका टॉप पहनना भूल गई है। पीसी की इस टॉप में  फ्रंट पोर्शन को ओपन छोड़ते हुए मॉडर्न लुक दिया था। टॉप में कॉलर नेकलाइन बनी थी, जिसके साथ कटआउट स्लीव्स को जोड़ा गया था।

PunjabKesari

टॉप में किसी तरह की कोई एम्ब्रोइडरी भी नहीं थी।   अपनी इस किलर ऑउटफिट के साथ  प्रियंका ने कोई  जूलरी भी कैरी नहीं की थी। इस ऑउटफिट को पूरा करने के लिए उन्होंने काले रंग के नुकीले बूट्स पहने थे, जो काफी अच्छे से मैच कर रहे थे।

PunjabKesari
हाल ही में पीसी ने वोग मैग्जीन (Vogue Magazine) के लिए फोटोशूट करवाया है, जिसमें वह  रेड ऑउटफिट में नजर आई थी।  एक्ट्रेस ने इस खूबसूरत ड्रेस को लग्जरी फैशन ब्रैंड Christian Dior से पिक किया था। अपने लुक को कंपलीट करने के लिए प्रियंका ने गले में मंगलसूत्र, चेहरे पर सॉफ्ट शिमर के साथ ब्राउन शेड लिप्स्टिक यूज किया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static