ये हैं भारत के वो मंदिर यहां हर समय लगी रहती है श्रद्धालुओं की भीड़

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 12:20 PM (IST)

भारत का नाम दुनिया के खूबसूरत देशों में शामिल है। यहां पर एक से एक बढ़कर खूबसूरत मंदिर और धार्मिक स्थल है। दुनिया भर के पर्यटक इन जगहों पर भगवान के दर्शन करने के लिए आते हैं। खास बात यह है कि देश की चारों दिशाओं में कोई न कोई धार्मिक स्थल है जिनकी कोई न कोई खास बात है। पौराणिक और सांस्कृतिक मंदिर लोगों को ज्यादा भाते हैं। देश में कुछ मंदिर ऐसे हैं जिनके साथ लोगों की आस्था जुड़ी हुई है और यह मंदिर दिन में हर समय व्यस्त रहते हैं। आइए जानें कौन-कौन से हैं ये धार्मिल स्थल।  

 

तिरुपति मंदिर

PunjabKesari
आंध्र प्रदेश के तिरूमाला पर्वत पर स्थित तिरुपति बालाजी का मंदिर विश्व के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है। बालाजी के दर्शन करने के लिए दुनिया भर से लोग यहां पर आते हैं। इस मंदिर को वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के लिए भी जाना जाता है। पूरे साल इस मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रहती है। रोजाना लगभग 60 से 70 हजार लोग इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं। 

 

पद्मनाभस्वामी मंदिर 

PunjabKesari
श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर केरल के तिरुवनंतपुरम शहर में स्थित है। भगवान विष्णु के अवतार में यहां पर देवता पद्मनाभस्वामी की मूर्ति स्थापित है। इस मंदिर में रोजाना लगभग 50 से 55 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। 

वैष्णो देवी मंदिर

PunjabKesari
जम्मू-कश्मीर के त्रिकुटा पर्वत पर स्थित मां वैष्णों देवी के मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।  हर साल लाखों की तादाद में लोग यहां आते हैं। 

 

जगन्नाथ मंदिर 

PunjabKesari
जगन्नाथ पुरी मंदिर में रोजाना लगभग 30 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा में शामिल होने के लिए भी अलग-अलग जगहों से लोग यहां इकट्ठे होते हैं। इस मंदिर में की गई खूबसूरत वास्तु कला पर्यटकों को बहुत प्रभावित करती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Recommended News

Related News

static