Dusshera 2022: कुल्लू के अलावा इन जगहों में भी धूमधाम से मनया जाता है दशहरा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 04, 2022 - 06:22 PM (IST)

कल दशहरे का उत्सव पूरे धूमधान से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा हिंदुओं का पसंदीदा त्योहार है। इस दिन भगवान राम ने लंका के राजा रावण को मारकर बुराई पर अच्छाई की जीत पाई थी। इसलिए यह त्योहर बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन भारत के कुछ राज्य ऐसे हैं यहां पर दशहरे के त्योहार का आयोजन काफी धूमधाम से किया जाता है।  तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

छतीसगढ़ 

छतीसगढ़ में भी दशहरा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। मान्याओं के अनुसार, बस्तर में भगवान राम ने अपने वनवास का समय व्यतीत किया था। इसलिए यहां पर दशहरा बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। बस्तर के जगदलपुर जिले में स्थित दंतेश्वरी मंदिर में दशहरा का भव्य आयोजन किया जाता है। इसके अलावा यहां पर रावण का वध न करके रथ यात्रा के साथ दशहरा मनाया जाता है। 

PunjabKesari

मैसूर

मैसूर का दशहरा भी काफी मशहूर है। ऐसा माना जाता है कि इस जगह का नाम राक्षस महिषासुर के नाम से पड़ा है। महिषासुर का वध मां दुर्गा ने किया था। इसलिए यहां पर हर साल दशहरा का उत्सव मैूसर में पूरी तरह से नाच-गाकर रखा जाता है। साथ में पूरे धूमधाम से शोभायात्रा भी यहां पर निकाली जाती है।

PunjabKesari

कोटा 

राजस्थान में स्थित कोटा में भी दशहरा का उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर दशहरे में एक भव्य मेला लगता है और भजन-कीर्तन के साथ कई सारे कॉम्पीटिशन भी आयोजिक किए जाते हैं। देश-विदेश से टूरिस्ट कोटा का दशहरा देखने आते हैं। 

PunjabKesari

मदिकेरी 

दक्षिम भारत में भी दशहरे का उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर कर्नाटक में स्थित मदिकेरी में दशहरे देखने वाला होता है। मदिकेरी में दशहरे की तैयारियां तीन महीने पहले ही शुरु हो जाती हैं। इसके बाद यहां पर दशहरे का भव्य आयोजन किया जाता है। 

PunjabKesari

मंगलोर 

मंगलोर का दशहरा भी काफी मशहूर है। विदेशों से भी लोग यहां के दशहरे का आनंद लेने आते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम त्योहार को और भी खास बना देते हैं। मंगलोर में दशहरा पर टाइगर डांस होता है जो पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनता है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static