पार्लर जाकर न करें पैसे बर्बाद, इन 7 स्टेप्स से घर पर ही करें फेस स्पा

punjabkesari.in Thursday, Mar 04, 2021 - 10:45 AM (IST)

आज कल महिलाओं के पास इतना समय नहीं है कि वह पार्लर जाकर फेशियल करवाएं या फिर स्पा करवाएं। घर के कामों में और ऑफिस के कामों में वह इतना बिजी रहती हैं कि सारे ताम झाम ही भूल जाती हैं। लेकिन आपकी स्किन की साफ सफाई काफी जरूरी है। रोजाना फेसवॉश लगाकर और क्रीम लगाने से आपके चेहरे पर वो निखार नहीं आएगा जो फेशियल और स्पा से आएगा। हां इसमें तो कोई शक नहीं है कि महिलाओं के पास स्किन केयर का समय नहीं होता है लेकिन आप घर बैठे अपनी स्किन को पार्लर जैसा ग्लो और पार्लर जैसा ट्रीटमेंट दे सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप घर पर कम समय और कम पैसों में कैसे फेस स्पा कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा ताम झाम करने की भी जरूरत नहीं है। आपको बस 7 स्टेप्स अपनाने हैं और फिर देखिए चेहरे पर गजब का ग्लो आएगाे। 

पहला स्टेप

फेस स्पा करने के लिए पहले आप अपनी स्किन को अच्छे से साफ करें। ताकि स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल, गंदगी और डलनेस दूर हो जाए। आप इसके लिए किसी भी क्लींजर का इस्तेमाल कर लें। इसके साथ आप 5 से 10 मिनट तक मसाज करें और अच्छे से चेहरे पर लगाएं। इसके बाद आप चेहरे को गर्म पानी से धो लें। ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म न हो। 

दूसरा स्टेप

PunjabKesari

अब आपको स्क्रब करना है। आप इसके लिए बाजार के स्क्रब की जगह घर का बना हुआ स्क्रब लगाएं। आप घर पर बहुत सारी चीजों से स्क्रब बना सकती हैं। चीनी का स्क्रब बना सकती हैं। मुल्तानी मिट्टी का स्क्रब लगा सकती हैं। दाल से भी आप घर पर स्क्रब बना सकती हैं। स्क्रब को आप 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं इससे अच्छे  से मसाज करें। 

तीसरा स्टेप

अब आप स्क्रब के बाद अपने चेहरे को स्टीम दें। स्टीम देना बहुत जरूरी है। इससे पोर्स खुल जाते हैं जिससे सारी गंदगी भी बाहर आ जाती हैं। 

ऐसे दें भाप - आप पानी गर्म करें। अब स्टीमर के सामने मुंह रखे। याद रखें कि आपका मुंह ढका हुआ हो। अब 10 मिनट के लिए लगातार भाप दें। 

चौथा स्टेप

अब आप चेहरे को हल्का हल्का साफ करें। फिर नाक, चिन और माथे से ब्लैकहेड्स और व्हाइटहैड्स निकालें। इसके लिए भी आपको कोई बाजारी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। बल्कि आप अंडे के व्हाइट लेप से इसे निकालें। 

पांचवा स्टेप

मास्क लगाएं। ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स निकालने के बाद अब आपकी स्किन को जरूरत है फेस मास्क की। इसके लिए आपक घर पर फेस मास्क बना सकती हैं। 

1. आफ दही, एलो वेरा और नींबू पैक लगाएं। इसके लिए आप कुछ बूंदे नींबू की एलो वेरा जैल और दही में मिलाएं। इस पैक को लगा लें

PunjabKesari
2. टमाटर से बनाएं फेस मास्क। इसके लिए आपको चाहिए 1 टमाटर, 1 चम्‍मच नींबू का रस, 1 चम्‍मच ओटमील। अब आप इसकी पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और इसे 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। 

छठा स्टेप 

फेसमास्क को साफ करने के बाद आप स्किन पर टोनर लगाएं। घर पर आप आसानी से टोनर बना सकती हैं। इसके लिए आपको चाहिए एप्पल साइडर विनेगर और एक बड़ा चम्मच पानी। इसे एक बोतल में डालें और चेहरे पर स्पे करें। 

सांतवा स्टेप

अब आप चेहरे पर मॉइस्चराइज लगा लें। यह आखिरी और जरूरी स्टेप है। 

तो देखा आपने आप घर पर ही 1 घंटे में पार्लर जैसा फेस स्पा कर सकती हैं। इससे आप घर पर आसानी से फेस क्लीन कर सकती हैं और आपके पैसे भी बचेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static