हर महिला को सताता हैं इन बातों का डर

punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2020 - 10:23 AM (IST)

समाज आज चाहे बहुत बदल गया है। महिला और पुरुष दोनों को बराबर का दर्जा दिया जाता हैं। मगर आज भी महिलाओं को कुछ मुश्किलों से भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनके मन में अजीब सा डर रहता है। तो चलिए जानते हैं अक्सर महिलाओं को किन बातों का डर सताता है...

प्यार न मिलने का डर

अक्सर महिलाएं सोचती हैं कि अगर वे सुंदर और आकर्षित नहीं दिखेगी तो लोग उसे पसंद नहीं करेंगे। ऐसे में उन्हें जीवन में प्यार न मिल पाने का डर रहता है।

Image result for sad couple,nari

रिश्ते के टूटने का डर

हमेशा से ही रिश्ते को गहरा और मजबूत बनाए रखने के लिए महिलाओं पर ज्यादा जोर डाला जाता हैं। ऐसे में रिश्ते के टूटने और अकेले होने का एक अजीब सा डर महिलाओं के मन में हमेशा रहता है।

Image result for sad couple pics,nari

शारीरिक नुकसान होने का डर

आजकल पूरी दुनिया में हिंसा इतनी बढ़ रही है कि हर महिला को अपनी सेफ्टी का डर रहता है। कहीं उनके साथ कुछ गलत न हो जाए यह डर उन्हें परेशान करता रहता है।

गलत समझे जाने का डर

असल में हर कोई इस बात पर ही ध्यान देता है कि सामने वाला हमारे बारे में क्या सोचता है। ऐसे में कुछ सही कहने या करने पर भी मन में इसी डर का एहसास रहता है कि कोई हमें गलत न समझ लें।

Image result for sad couple pics,nari

यूं दूर करें अपना डर

- सबसे पहले अपने लिए समय निकालें।
- 2-3 मिनट के लिए शांत जगह पर बैठे।
- गहरी व लंबी सांस लें।
- बॉडी में जहां से स्ट्रैस फील कर रहें हैं, वहां से सांसों को महसूस करें।
- फिर अपनी बातों को सोचे और निर्णय लें।
- ऐसा रोजाना या जब डर का एहसास हो करें। आप जल्दी ही अपने डर पर काबू पा जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static