कभी निकले आंसूं, तो कभी थिरके कदम...दबंग गर्ल सोनाक्षी की शादी का हर Moment था बेहद खास

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2024 - 02:47 PM (IST)

शादी एक ऐसा मौका है जो जिंदगी में एक ही बार आता है, ऐसे में इस खास पल को कोई भी गंवाना नहीं चाहता। कल दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की जिंदगी का सबसे बड़ा दिन था। 7 साल के लंबे इंतजार के बाद वह हमेशा- हमेशा के लिए जहीर इकबाल की हो गई। शादी के इस खूबसूरत माहौल में बहुत से ऐसे Moment होते हैं जो हमेशा यादगार बन जाते हैं। ताे चलिए आप भी देखिए इस शानदार शादी की बेस्ट तस्वीरें और वीडियो।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


पति- पत्नी बनने की खुशी

सोनाक्षी और जहीर इकबाल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब वह रजिस्टर मैरिज कर पति- पत्नी बन गए। इस दौरान उनके चेहरे पर अलग ही खुशी थी। नवविवाहित जोड़े ने 'इंस्टाग्राम' पर अपनी शानदार तस्वीरें शेयर कर लिखा था-  "आज से सात साल पहले 23.06.2017 को हम दोनों ने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को उसके खूबसूरत रूप में देखा था और बस तय कर लिया था कि साथ रहेंगे। इस प्यार ने बहुत सारी मुश्किलें पार की हैं और आज यह हम दोनों को इस क्षण तक ले आया है। हमारे दोनों परिवारों और ईश्वर के आशीर्वाद की बदौलत हम यहां तक आ पाए हैं। हम पति-पत्नी बन चुके हैं।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

रॉयल  ब्राइडल एंट्री

भले ही उनकी शादी सिंपल तरीके से हुई पर एक्ट्रेस की  कोर्ट मैरिज के लिए ब्राइडल एंट्री काफी रॉयल थी। उन्हें फूलों की चादर के नीचे एंट्री करी, जिस दौरान उनकी  खुशी देखते ही बन रही थी। एक्ट्रेस के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान के साथ- साथ  आंखों में इमोशन भी साफ नजर आ रहे थे।

PunjabKesari
 रस्म के दौरान हुई भावुक

शादी की रस्म का एक और वीडियो चर्चा में चल रहा है जिसमें सोनाक्षी  रोती हुई नजर आ रही हैं।वीडियो में  जहीर की बहन अपने भाई के साथ एक रस्म करती दिख रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी ननद को गले लगाया और फिर रोने लगीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 केक कटिंग से पहले रोमांटिक डांस

अब बात आती है रिसेप्शन पार्टी की जहां कपल एक दूसरे में खोया नजर आया।  पार्टी में दूल्हा और दुल्हन  के लिए केक कटिंग सेरिमनी हुई, जहां दोनों ने 'तेरे मस्त मस्त दो नैन' पर जबरदस्त रोमांटिक डांस किया, उसके बाद केक काटा। लाल रंग की ड्रेस में सोनाक्षी  बेहद ही प्यारी लग रही थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सोनाक्षी का बिंदास डांस

 


वहीं एक और वीडियो में सोनाक्षी को शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' के मशहूर गाने 'छैया छैया' पर अपने पति ज़हीर इकबाल के साथ डांस करते देखा गया। वह जिस अंदाज में डांस कर रही हैं उसे देख कर लग ही नहीं रहा था कि वह नई नवेली दुल्हन है। खैर दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी को खूब एंजॉय किया है
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static