मैं उन्हें सुपरस्टार नहीं सिर्फ माता-पिता के रूप में देखती थी...  ईशा देओल ने धर्मेंद्र और हेमा  की परवरिश पर की बात

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2026 - 11:43 AM (IST)

नारी डेस्क:  हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'प्रताप' में अपने काम के लिए काफी तारीफें बटोर रहीं अभिनेत्री ईशा देओल ने अपनी परवरिश और माता-पिता से मिले संस्कारों के बारे में बात की है। फिल्म की रिलीज़ के बाद  अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी को कभी सुपरस्टार के रूप में नहीं देखा, बल्कि हमेशा अपने माता-पिता के रूप में ही देखा। उन्होंने कहा- "बचपन में हम अपने माता-पिता से ही सब कुछ सीखते हैं।  उन्होंने मुझे जो संस्कार दिए हैं, वे आज भी मेरे साथ हैं।"

यह भी पढ़ें:  27  साल की जेनिफर बैरेटो के सिर सजा मिस यूनिवर्स 2026 का ताज, दमदार जवाब के मुरीद हुए जज
 

धर्मेंद्र बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक छाए रहने वाले सितारों में से एक थे। उनका जन्म 1935 में पंजाब में हुआ था। उन्होंने 1960 के दशक की शुरुआत में अपने करियर की शुरुआत की, जब उन्हें एक टैलेंट हंट प्रतियोगिता के ज़रिए खोजा गया था। 1950 के दशक के आखिर में, 'फिल्मफेयर' मैगज़ीन ने 'बिमल रॉय प्रोडक्शंस' के साथ मिलकर हिंदी सिनेमा के लिए नए चेहरों की तलाश में एक अखिल भारतीय टैलेंट प्रतियोगिता आयोजित की थी। धर्मेंद्र ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और 1958 में विजेता चुने गए। उनके आकर्षक लुक और स्वाभाविक अंदाज़ ने उन्हें यह जीत दिलाई। इस जीत ने उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री के दरवाज़े खोल दिए।
 

यह भी पढ़ें:  क्या जैस्मिन भसीन ने करवाई प्लास्टिक सर्जरी? बदले लुक का लेकर बोली- मैं खून, मांस और हड्डियों से बनी हूं
 

धर्मेंद्र का पिछले साल नवंबर में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इससे पहले उन्हें दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ से सुधार दिखने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। हालांकि, कुछ दिनों बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। जैसे ही यह खबर बॉलीवुड में फैली, फिल्म जगत के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। आमिर खान और अभिषेक बच्चन मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान घाट पहुँचे। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए दिवंगत अभिनेता को याद किया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static