इन वजहों से प्रेग्नेंसी में ना खाएं ये सब्जी, मां-बच्चे के लिए बन सकता है खतरा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 01:57 PM (IST)

नारी डेस्क : प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपनी और बच्चे की सेहत का विशेष ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इस दौरान खाने-पीने की चीज़ों का भी खास ध्यान रखना पड़ता है। हालांकि कुछ चीज़ें स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी में कुछ ऐसे भोजन होते हैं जिन्हें खाने से बचना चाहिए। इनमें से एक है बैंगन (एगप्लांट)। बैंगन का स्वाद और टेस्ट लोगों को काफी पसंद आता है, और यह डायबिटीज और दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। वजन नियंत्रित रखने में भी मदद करता है। लेकिन प्रेग्नेंसी में इसे खाना मां और बच्चे दोनों के लिए खतरा बन सकता है। प्रेग्नेंसी में इस सब्जी से परहेज करना ही सबसे सुरक्षित है। आइए जानते हैं 6 बड़ी वजहें जिससे यह खतरा बन सकती है।

ब्लीडिंग का बढ़ता खतरा

क्वींसलैंड क्लिनिक के अनुसार, बैंगन में फाइटोहार्मोन (Phytohormones) पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर में एस्ट्रोजन (Estrogen) का स्तर बढ़ता है। प्रेग्नेंसी में एस्ट्रोजन का अधिक स्तर ब्लीडिंग को बढ़ा सकता है, जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे को खतरा हो सकता है।

PunjabKesari

बैंगन की तासीर गर्म होती है

बैंगन में फॉलिक एसिड (Folic acid) की मात्रा होती है जो बच्चे की ग्रोथ में मदद करती है। लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है, जो शरीर का तापमान बढ़ाती है। गर्म चीजें प्रेग्नेंसी में मिसकैरेज का खतरा बढ़ा सकती हैं।

यें भी पढ़ें : पूरी नींद होने के बाद भी महसूस होती है कमजोरी तो हो सकती है इस एक विटामिन की कमी

उल्टी और सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है

बैंगन में सोलानाइन (Solanine) नाम का केमिकल होता है। यह प्रेग्नेंट महिलाओं में उल्टी की समस्या और सिरदर्द बढ़ा सकता है। जिन महिलाओं को पहले से माइग्रेन या मतली की शिकायत है, उन्हें बैंगन बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

ब्लड शुगर बढ़ सकता है

हालांकि बैंगन में कैलोरी कम होती है, पकाने के बाद इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बढ़ जाता है। प्रेग्नेंसी में शुगर और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखना बहुत जरूरी होता है। जिन महिलाओं को गर्भावस्था में डायबिटीज (गेस्टेशनल डायबिटीज) है, उन्हें बैंगन नहीं खाना चाहिए।

PunjabKesari

पेट खराब और पचाने में मुश्किल

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव और अंगों की संवेदनशीलता बढ़ जाती है। बैंगन में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे इसे पचाना मुश्किल हो सकता है। यह ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

यें भी पढ़ें : फैटी लिवर की दुश्मन हैं ये 5 हरी सब्जियां, खाते ही घटने लगेगा फैट और सूजन

एलर्जी का खतरा

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का शरीर पहले से संवेदनशील होता है। कुछ महिलाओं को बैंगन खाने से रैशेज, खुजली या एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में यह न सिर्फ असहजता बढ़ाता है, बल्कि मां और बच्चे दोनों की सेहत पर असर डाल सकता है। इसलिए डॉक्टरों की सलाह है कि प्रेग्नेंसी में बैंगन का सेवन पूरी तरह से टालना ही सबसे सुरक्षित उपाय है।

PunjabKesari

प्रेग्नेंसी में लें डॉक्टरों की सलाह

प्रेग्नेंसी में बैंगन और इससे बने व्यंजन न खाएं।
हेल्दी और पौष्टिक सब्जियों का सेवन करें।
किसी भी नई सब्जी या फूड सप्लीमेंट को लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static