अंडे से भी हो सकती है बच्चे को एलर्जी, लक्षण दिखने पर Parents हो जाएं सावधान

punjabkesari.in Tuesday, Sep 27, 2022 - 03:58 PM (IST)

बच्चों का इम्यून सिस्टम बहुत ही कमजोर होता है। इसलिए वह जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। बच्चों को कई चीजों से एलर्जी भी हो सकती है। कई बच्चों को दूध नहीं सूट करता तो कई बच्चों को नॉनवेज खाने से एलर्जी होने लगती है। नॉनवेज में अंडा खाने से भी बच्चों को एलर्जी हो सकती है। इसलिए बच्चे को जब भी आप कोई नया फूड दें तो उससे 2 घंटे से पहले और बाद में कोई फूड न दें। अगर बच्चे को नए फूड से एलर्जी हो रही है तो आप उसे बिल्कुल भी न दें। एग एलर्जी होने पर बच्चों में इस तरह के कुछ लक्षण दिख सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं बच्चों को अंडा की एलर्जी होने पर क्या-क्या लक्षण दिख सकते हैं...

अंडे से एलर्जी होने पर दिखते हैं ये लक्षण

अगर आपके बच्चों को अंडे से एलर्जी हो रही है तो उसकी आंखें लाल होने लगती हैं। इसके अलावा कई बार बच्चों को बुखार, नाक, बहना और सांस लेने में भी समस्या हो सकती है। बच्चे के गले, मुंह में सूजन आ सकती है। कई बार बच्चों को अंडा खाते ही पेट में दर्द या दस्त या फिर उल्टी भी आ सकती है। स्किन पर रैशेज हो सकते हैं। एलर्जी होने से बच्चों को प्लस रेट हाई हो सकता है। 

PunjabKesari

 कैसे ठीक करें एलर्जी 

लगवाएं वैक्सीनेशन 

यदि आपके बच्चों को एग एलर्जी हो रही है तो आप उन्हें एलर्जी के वैक्सीनेशन लगवा सकते हैं। डॉक्टर बच्चे के स्वास्थ्य के अनुसार, उसे इन्फ्लूएंजा, टाइफस  या मीजल्स-मंप्स-रुबेला वैक्सीन लगा सकते हैं। 

PunjabKesari

डॉक्टर को दिखाएं

लक्षण दिखने पर आप बच्चे को डॉक्टर के पास जरुर लेकर जाएं। एग एलर्जी बच्चों में दूसरी एलर्जी और अस्थमा का कारण भी बन सकती हैं। 

खान-पान का रखें ध्यान

बच्चे के खाने-पीने का खास ध्यान रखें। ज्यादा प्रोटीन वाले फूड आइटम का सेवन बच्चे को न करवाएं। इम्यूनोथेरेपी के साथ भी आप बच्चे की एग एलर्जी को कंट्रोल कर सकते हैं। 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static