कमर और कंधे के दर्द से राहत दिलाएंगी हीट थेरेपी, ये चीजें भी आएंगी काम

punjabkesari.in Monday, Dec 09, 2019 - 12:38 PM (IST)

कई बार अधिक या लगातार काम करने के कारण मसल्स में जकड़न की समस्या होने की शिकायत हो जाती है। ऐसा आमतौर पर भारी चीजें उठाने से होता है। जिससे मांसपेशियों में ऐंठन, जोड़ों, मसल्स आदि में दर्द का अहसास होता है। इसने बचने के लिए लोग दवाइयों का भी सहारा लेते है पर कभी वो ज्यादा अच्छा रिजल्ट नहीं दे पाती हैं। ऐसे में इस परेशानी से बचने के लिए आज हम आपको 6 ऐसे घरेलू उपचार के बारे में बताते हैं। जो आपको दर्द से आराम दिलाने के साथ रिलैक्स भी फील करवाने में मददगार साबित होंगे।

Related image,nari

हीट थेरेपी

अक्सर ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए दर्द वाली जगह पर गर्म सेक किया जाता है। इसे हीट थेरेपी कहा जाता है। इसके इस्तेमाल से मांसपेशियों की जकड़न, जोड़ों, मसल्स और अर्थराइटिस के दर्द में आराम मिलता है। इससे मांसपेशियों में लचीलापन आता है।

Image result for cold therapy,nari

कोल्ड थेरेपी

शरीर में सूजन की समस्या होने पर डॉक्टरों द्वारा कोल्ड थेरेपी की सलाह दी जाती है। दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप आइस पैक, कूलैंट स्प्रे, बर्फ से स्नान आदि कर प्रक्रिया को अपना सकते है। ये दर्द से आराम दिलाने के साथ तनाव कम करने और रिलैक्स फील करवाने में भी मदद करता है।

Image result for turmeric milk,nari

हल्दी 

चोट लगने, खून की सफाई, मौसमी बीमारियों आदि के लिए हल्दी बेहद लाभकारी साबित होती है। ये डायटिबीज, हृदय रोगों, मोटापा आदि कम करने में भी मदद करता है। इसमें पाएं जाने वाले औषधि गुण मांसपेशियों को आराम दिलाकर रिलैक्स फील करवाने में मदद करती है। रात को सोने से पहले हल्दी के दूध का सेवन करने से यह कंधे से लेकर पैर तक पूरे शरीर में होने वाले दर्द से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद है।  

इसमें करक्यूमिन रासायनिक होने के कारण स्तनपान कराने या गर्भवती महिलाओं इसेे पीने से बचना चाहिए।

Image result for essential oil massage,nari

एसेंशियल ऑयल मसाज

कंधे और कमर में दर्द होने पर एसेंशियल ऑयल मसाज से की गई मसाज राहत दिलाने में मददगार होती है। इससे मांसपेशियों की जकड़न, सूजन के साथ तनाव से भी राहत मिलती हैं। मालिश करने से शरीर पूरी तरह से खुल जाता है और हल्का सा अनुभव होता है।

nari

ब्लूबेरी 

एंटीऑक्सिडेंट,  इंफ्लामेटरी और पॉलीफेनोल गुणों की भरपूर मात्रा होने से ये शरीर के डैमेज टिशू को ठीक करने में मदद करता है। शरीर में पड़ी ऐंठन, कंधे या कमर दर्द से राहत पाने के लिए आप इसकी स्मूदी बना कर भी पी सकते हैं। 

Tart cherry ‘superfood’ fuels memory, cuts blood pressure and cholesterol,nari

चेरी जूस

चेरी में पाएं जाने वाले बायोऐक्टिव कम्पाउंड्स पॉलीफेनॉल्स, एंथोसायनिन, मेलानिन, एंटीऑक्सिडेंट गुण मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। यह मसल्स में होने वाले दर्द में फायदेमंद साबित होता है। रिसर्च के मुताबिक इसका जूस पीने से अच्छी नींद आने के साथ दिमाग भी स्वस्थ रहता है। इससे शरीर में होने वाले दर्दों से आराम मिलता हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static