दिमाग तेज करने से लेकर शुगर कंट्रोल तक आपको कई बीमारियों से बचाएगा अनार

punjabkesari.in Monday, May 22, 2023 - 12:25 PM (IST)

अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से अपच, कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। बता दें यह खून बढ़ाने में भी काफी मदद करता है। इसे रोग नाशक फल भी कहा जाता है यह पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण शरीर को मजबूत बनाता है। वहीं एक नई स्टडी में कहा गया है कि अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स न्यूट्रिएंट्स और फ्लेवेनॉइड्स जैसे गुण पाए जाते हैं। जो शरीर की कई बीमारियां दूर करने में मदद करता है। तो चलिए जानते है इसे खाने के फायदे।

पाचन संबंधी समस्या में कारगर

अनार में फाइबर और पोषक तत्वों को मात्रा ज्यादा होने के कारण यह पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। यदि आपको कब्ज या जलन की समस्या है तो अनार खाना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

दिल के लिए फायदेमंद

दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अनार का सेवन कर सकते हैं। आप इसका जूस पी सकते हैं जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को इम्प्रूव करता है।

PunjabKesari

हाई ब्लड प्रेशर

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी है वह अनार का सेवन जरूर करें। बता दें कि यह आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबीटीज से पीड़ित लोगों के लिए अनार उपयोगी साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें एंटीडायबिटिक गुण होते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

PunjabKesari

मेमोरी बढ़ाने में सहायक

एक रिपोर्ट के मुताबिक अनार के जूस का सेवन करने से याददाश्त तेज हो सकती है।

स्ट्रेस नहीं होता

किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेंगे तो आप बीमार हो जाएंगे। तो कोशिश करें कि अपने आहार में एक अनार जरूर शामिल करें। क्योंकि अनार खाने से आप फिट भी रहेंगे और यह आपके तनाव को बढ़ने नहीं देगा।

PunjabKesari

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kirti

Recommended News

Related News

static