बिस्तर पर किया यह काम कर देगा सेहत खराब

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2019 - 04:11 PM (IST)

जो लोग वास्तु में यकीन रखते हैं उनके अनुसार वास्तु का हर किसी के जीवन पर गहरा असर पड़ता है। पुरातन कथाओं के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति के घर में वास्तु दोष हों तो उसके जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। मगर खुशी की बात ये है कि आप वास्तु शास्त्रों द्वारा बताए गए कुछ नियमों के अनुसार जीवन में से वास्तु दोष समाप्त कर सकते हैं। तो चलिए आज जानते हैं घर और जीवन में से वास्तु दोष दूर करने के आसान उपाय...

PunjabKesari,nari

बिस्तर पर बैठकर भोजन करना

अक्सर लोग रात का खाना अपने बिस्तर पर ही खाना पसंद करते हैं। मगर ऐसा करने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं। जिसका सीधा असर आपके कमाए हुए धन पर पड़ता है। जी हां, बिस्तर पर बैठकर भोजन करने से घर का कोई न कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है। आपका कमाया हुआ धन हमेशा दवा-दवाइयों में व्यर्थ होता रहता है। ऐसे में हमेशा जब भी भोजन करें तो जमीन पर चटाई या फिर कपड़ा बिछा कर उस पर ही बैठें।

झाड़ू को खड़ा करके रखना

वास्तु शास्त्र में इस बात का भी वर्णन है कि झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। उस पर पैर भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में बरकत रुक जाती है।

दरवाजे और खिड़की जोर से बंद करना

दरवाजे और खिड़की खोलते या बंद करते वक्त आवाज नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। दरवाजों व खिड़कियों के कब्जों में समय-समय पर तेल डालते रहना चाहिए। ऐसा करने से दरवाजे और खिड़कियां जंग लगने से बच जाएंगे, घर में जंग लगी हुई वस्तु का होना भी वास्तु दोष उत्पन्न करता है।

PunjabKesari,nari

दरवाजे और खिड़की की दिशा

जब भी आप नया घर बनवाएं तो उसके दरवाजे और खिड़की हमेशा पूर्व या फिर उत्तर दिशा में रखें। दक्षिण व पश्चिम दिशा में भूलकर भी खिड़कियां नहीं रखनी चाहिए। ऐसा होने से घर में नकारात्मक उर्जा प्रवेश करती है।

 

तो इन सब चीजों का ध्यान रखकर आप अपने घर को वास्तु दोष से दूर रख सकते हैं। आइए अब कुछ ऐसी छोटी-छोटी बातों के बारे में बात करते हैं जिनकी मदद से आप अपने घर में एक सकारात्मक माहौल बनाकर रख सकते हैं।

सुबह-सुबह भजन सुनना

घर में सुबह-सुबह भजन लगाने से घर का माहौल बहुत ही शांतमयी और पवित्र बनता है। सुबह के वक्त भगवान का नाम जपने से आप सारा दिन पॉजिटिव फील करते हैं। जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने के लिए आपको शक्ति मिलती है।

PunjabKesari,nari

गाय की लिए रोटी और पक्षियों को दाना

घर में हमेशा पहली रोटी गाय के लिए बनानी चाहिए। शास्त्रों में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। गाय को खाना खिलाने से देवता और पितृ दोनों ही प्रसन्न होते हैं।

सुबह के वक्त पक्षियों को दाना डालने से भी घर के वास्तु दोष दूर होते हैं। सात प्रकार का अनाज मिलाकर रोजाना पक्षियों को खिलाने से घर की कई परेशानियों का हल अपने आप निकल जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static