Weight Gain Tips: दुबलेपन से परेशान लोग वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें

punjabkesari.in Sunday, Nov 28, 2021 - 05:36 PM (IST)

वजन घटाने की तरह इसे बढ़ाना भी किसी चुनौती से कम नहीं होता है। जहां लोग मोटापे से परेशान हैं वहीं कई अपने दुबलेपन से भी दुखी है। वहीं कई लोगों की शिकायत रहती हैं कि वे जितना भी खा लें उन्हें लगता ही नहीं है। ऐसे में वे कई बार जरूरत से अधिक खाकर अपनी सेहत को नुकसान पहुंचा देते हैं। मगर आज हम आपको कुछ कारगर उपाय बताते हैं। इनकी मदद से आप हेल्दी तरीके से अपना वजन बढ़ा सकते हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में...

दूध और शहद

हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, रोजाना 1 गिलास दूध में 1 चम्मच शहद मिलाकर पीने से सही वजन पाने में मदद मिलती है। आप इसे नाश्ते में या सोने से पहले पी सकते हैं। इससे आपका दुबलापन दूर होकर सही वजन पाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।

 PunjabKesari   

केला

वजन बढ़ाने के लिए केले का सेवन करना बेस्ट माना गया है। इसलिए आप अपनी डेली डाइट में केले शामिल कर सकती हैं। इसके लिए रोजाना 3-4 केले खाएं। आप इसका दूध या दही में मिलाकर भी सेवन कर सकती हैं। इससे आपको सही वजन पाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा आप एकदम फिट एंड फाइन रहेंगे।

बादाम, खजूर और अंजीर

अगर आप अपने दुबेलपन से परेशान है तो डेली डाइट में बादाम, खजूर और अंजीर शामिल कर सकते हैं। इसके लिए 3-4 बादाम, खजूर और अंजीर को 1 गिलास दूध में उबालें। रोजाना नाश्ते में या सोने से पहले इस हेल्दी ड्रिंक का सेवन करें। इससे आपका वजन बढ़ने के साथ पाचनतंत्र मजबूत होने में मदद मिलेगी।

PunjabKesari

दूध-दलिया और ओट्स

वजन बढ़ने के लिए दूध-दलिया या ओट्स खाना भी बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए फुट फैट मिल्क का इस्तेमालल करें। आप इनमें से किसी भी चीज को नाश्ते में खा सकते हैं। इनसे आपको सही वजन मिलेगा। इसके अलावा पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर ये चीजें आपकी इम्यूनिटी व पाचन तंत्र मजबूत करने में मदद करेंगे। ऐसे में आप सर्दी, मौसमी व अन्य बीमारियों की चपेट में आने से सुरक्षित रहेंगे।

किशमिश

वजन बढ़ाने के लिए आप किशमिश का सेवन कर सकती हैं। इससे आपको सही वजन पाने में मदद मिलेगी। इसके लिए 10 ग्राम किशमिश को दूध में उबालकर पीएं। अगर चाहे तो गुनगुने दूध के साथ किशमिश खा भी सकते हैं। इससे आपका वजन बढ़ने के साथ इम्यूनिटी तेज होगी। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static