चीनी की जगह इस्तेमाल करें ये चीजें, बढ़ेगी इम्यूनिटी और घटेगा वजन

punjabkesari.in Monday, Jul 19, 2021 - 10:42 AM (IST)

मोटापा बॉडी का लुक खराब करने के साथ बीमारियों को न्योता देने का काम करता है। वजन बढ़ने के मुख्य कारण अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करना माना जाता है। इसका अधिक सेवन करने से वजन बढ़ने के साथ टाइप -2 डायबिटीज व अन्य कई बीमारियों के होने का खतरा रहता है। वहीं पुरानी आदतों को छोड़ना किसी चुनौती से कम नही होता है। ऐसे में आप अपनी शुगर क्रेविंग को कंट्रोल करने से लिए डेली डाइट में चीनी की जगह पर नेचुरल चीजें शामिल कर सकती है। इसतरह आप स्वाद-स्वाद में आप वजन घटा सकती है। इसके साथ ही आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होने से बीमारियों से बचाव रहेगा।

चीनी नहीं इन हैल्दी चीजों को करें डाइट में शामिल

 

- शहद व कोकोनट शुगर

आप डेली डाइट में चीनी की जगह शहद, कोकोनट शुगर शामिल कर सकती हैं।‌‌ इन चीजों में चीनी के मुकाबले कम मीठा होता है। ऐसे में आप शुगर क्रेविंग होने पर इन चीजों का सेवन कर सकती हैं। साथ ही इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलेगी। इसके सेवन से पाचन दुरुस्त रहेगा। ऐसे में वजन बढ़ने व बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कई गुणा कम रहेगा। आप इसे चाय, हर्बल-टी, हलवा, शेक, ओट्स, दलिया आदि में मिलाकर खा सकते हैं।

PunjabKesari

- गुड़

आप अपनी डेली की चाय में चीनी की जगह पर गुड़ शामिल कर सकती है। यह आपका स्वाद बरकरार रखने के साथ बीमारियों से बचाने में मदद करेगा। इसका सेवन करने से आपका वजन कंट्रोल रहेगा। गुड़ में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल आदि गुण पाचन दुरुस्त रखने व इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद माने जाते हैं।

- मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स खाना बेस्ट

खजूर, अंजीर किशमिश, आड़ू, आदि ड्राई फ्रूट्स में नेचुरली मीठा होता है। इसके साथ ये चीजें पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है। ऐसे में रोजाना मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स खाने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। शाम के समय आप इनका स्नैक्स की तरह सेवन कर सकती हैं। इससे इम्यूनिटी बढ़ने व पाचन तंत्र मजबूत होने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में वजन कंट्रोल रहेगा।

PunjabKesari

- डाइट में सीजनल फ्रूट्स खाएं

स्वाद और ‌‌‌‌‌‌सेहत बरकरार रखने के लिए डेली डाइट में सेब, केला, अनार, अंगूर, नारियल पानी आदि मौसमी फल खाएं। इससे चीनी की क्रेविंग कम होगी। साथ ही पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर ये चीजें इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद होती है। इनका सेवन करने से बीमारियों से बचाव रहेगा। साथ ही वजन बढ़ने की परेशानी से आराम रहेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static