Immunity बढ़ाने के लिए ब्रेकफास्ट में खाएं ये चीजें

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2020 - 10:25 AM (IST)

सेहतमंद रहने के लिए जितना जरूरी हैल्दी भोजन लेना है उतना ही महत्वपूर्ण है सुबह का भोजन यानि ब्रेकफास्ट करना। नाश्ता का सबसे पहला भोजन होता है, जो मेटाबॉलिज्म बूस्ट के साथ आपको स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। वहीं अगर ब्रेकफास्ट में सही भोजन किया जाए तो इम्यून सिस्टम भी बूस्ट होता है।

कोरोना से बचे रहने के लिए सबसे जरूरी है इम्यून सिस्टम बूस्ट करना। एक्सपर्ट की मानें तो कमजोर इम्यून सिस्टम वाले कोरोना की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ फूड्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें ब्रेकफास्ट में लेने से ना सिर्फ इम्यून सिस्टम मजबूत होगा बल्कि इससे आप स्वस्थ भी रहेंगे।

दही

व्हीट जर्म के साथ दही का सेवन शरीर में जिंक की कमी को पूरा करता है। वहीं व्हीट जर्म्स में कई तरह के मिनरल्स होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।

PunjabKesari

कद्दू के बीज

नाश्ते में मुट्ठीभर कद्दू के बीज खाने से भी इम्यूनिटी बढ़ेगी। 1 औंस बीज में लगभग 3 मि.ग्रा. जस्ता होता है, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है। आप चाहें तो इस ओटमील या योगहर्ट के साथ भी खा सकते हैं।

फ्रूट सलाद

इम्यून सिस्टम बढ़ाने के साथ-साथ फ्रूट सलाद वजन घटाने में भी मदद करता है। सुबह नाश्ते में कीवी, संतरा, नींबू, सेब, पपीता जैसे मौसमी फलों का सेवन करें। इसमें सभी पोषक तत्व होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखेंगे।

PunjabKesari

चीज के साथ सैल्मन

सालमन फिश में विटामिन डी भरपूर मात्रा में होता है। आप इसे चीज के साथ सालमन को टोस्ट में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे खाने से भी बॉडी की इम्यूनिटी बेहतर होती है।

लहसुन

एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर लहसुन बैक्टीरिया व वायरस से लड़ने में मदद करता हैं। वहीं, लहसुन में पाया जाने वाला कंपाउंड एलिसिन इंफेक्शन को होने से रोकता है। आप लहसुन को शहद के साथ सुबह खा सकते हैं। इसके लिए लहसुन को शहद में भिगोकर जार में रख लें और सुबह 1 लौंग का सेवन करें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static